फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभास फैंस को देने जा रहे हैं एक और बड़ा तोहफा, देखते ही चकाचौंध हो जाएंगी दर्शकों की आंखें

Fri, 18 Jan 2019 03:02 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
prabhas
प्रभास इन दिनों अपनी बिग बजट फिल्म 'साहो' की शूटिंग के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं । फिल्म के सेट से अक्सर कोई ना कोई फोटो सामने आती रही है । अब 'साहो' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है । दरअसल, प्रभास फिल्म को हिट करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते इसलिए वो एक सुपरहिट गाने को रिक्रिएट करेंगे ।
विज्ञापन

2 of 5
sushmita sen, prabhas - फोटो : instagram
इस गाने का कनेक्शन हॉलीवुड सिंगर बेयॉन्स से है । प्रभास, बेयान्स के गाने पर ही थिरकते नजर आएंगे । साहो के लिए एक गीत फिल्माया जाना है जिसके लिए भव्य सेट तैयार किया गया है। यह डांस नंबर कार्निवाल थीम पर आधारित होगा।
विज्ञापन

3 of 5
karan johar and prabhas - फोटो : Instagram
इसके लिए ब्राजील से स्पेशल डांसर्स बुलाए गए हैं । यह गाना वैभवी मर्चेंट कोरियोग्राफ करने वाली हैं। खबरों की मानें तो बेयॉन्स के गाने 'ब्लो' और 'जैलेस' इस डांस ट्रैक का हिस्सा होंगे । 

4 of 5
prabhas gym
बात की जाए फिल्म साहो की तो इसमें प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। सुजीत के डायरेक्शन में बनने वाले इस फिल्म को तेलुगु, तमिल के साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prabhas
प्रभास और श्रृद्धा के अलावा इस फिल्म में नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, महेश मांजरेकर, मंदिरा बेदी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें