फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Kalyan: पवन कल्याण के फैंस ने की उनके जन्मदिन को बनाया खास, दोबारा रिलीज हुई 'जलसा'

Fri, 02 Sep 2022 02:10 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के प्रसिद्ध अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण आज यानी 2 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता के फैंस हमेशा अपने पसंदीदा स्टार के इस खास दिन को स्पेशल बनाने की पूरी कोशिश करते हैं। इस साल भी उनके फैंस ने इस खास दिन को स्टार अभिनेता के लिए काफी स्पेशल बनाने का फैसला किया है। इस बार पवन कल्याण के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनकी साल 2008 में सिनेमाघरों में आई फिल्म ‘जलसा’ को थिएटर्स में एक बार फिर से रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म को बहुत बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया है, जिसके लिए इसे ज्यादा स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया गया है। इतना ही नहीं फिल्म के शो की संख्या को दिन-ब-दिन बढ़या भी जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
पवन कल्याण - फोटो : Social media
पवन कल्याण की फिल्म 'जलसा' को लेकर लोगों के बीच इतना क्रेज देखने को मिल रहा है कि इसके 500 से ज्यादा शोज होने की उम्मीद की जा रही है। पवन कल्याण स्टारर इस फिल्म की एडवांस बुकिंग में देखी गई बढ़ोतरी के साथ ही इस खास दिन पर और भी एक बात खास है। दरअसल, फैंस ने अभिनेता का 52 फीट का एक कट-आउट बनाया है। इस कट-आउट को चेन्नई स्थित रोहिणी थिएटर के बाहर लगाया गया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी अभिनेता के लिए लोगों के दिलों में इतना प्यार देखा गया हो। इससे पहले, तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू के फैंस ने भी इस साल अगस्त में उनके जन्मदिन पर भी कुछ ऐसा ही किया था।  
विज्ञापन

3 of 4
पवन कल्याण - फोटो : Social media
सामने आती बहुत सी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फैंस के लिए 'जलसा' की इस स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए 501 से अधिक शोज की प्लानिंग की गई है। ऐसा कर पवन कल्याण के फैंस प्लानिंग कर रहे हैं कि वह महेश बाबू का रिकॉर्ड तोड़ दें। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि इसके शोज को हाई क्वालिटी में दिखाया जाएगा।  
विज्ञापन

4 of 4
पवन कल्याण - फोटो : Social media
अभिनेता के जन्मदिन को और भी खास बनाने वाले पवन कल्याण के इस बड़े कटआउट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही हैं। 'जलसा' एक  एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ इलियाना डी क्रूज मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं।  फिल्म 'जलसा' की कहानी एक संजय नाम के लड़के  पर आधारित है, जो बचपन से ही परेशानियों का सामना करता है। अपनी परेशानियों से तंग आकर वह ग्रुप में शामिल हो जाता है, लेकिन फिर कहानी में इलियाना की एंट्री होती है और सब बदल जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें