फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार रेसर से यूं सुपरस्टार बने 'थाला' अजीत कुमार, करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक

Thu, 24 Aug 2017 12:49 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 8
अजीत कुमार
साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार स्टारर 'विवेगम' आज रिलीज हो गई है और इसे लेकर फैंस में कितना जोश है इसका अंदाजा फिल्म की हुई एडवांस बुकिंग से ही लगाया जा सकता है।

पढ़ें - गीता बाली से शादी के बाद शम्मी कपूर की जिंदगी में हुआ था ये चमत्कार, रातोंरात बन गए थे सुपरस्टार
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
अजीत कुमार
अजीत कुमार साउथ के बड़े सुपरस्टार हैं जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही हिट हो जाती हैं। बेशक साउथ में रजनीकांत, कमल हासल, महेश बाबू. रवि तेजा, जूनियर एनटीआर जैसे कई सुपरस्टार हैं, लेकिन अजीत कुमार का अपना ही स्टारडम है।

पढ़ें - दिलीप कुमार की दूसरी शादी से बुरी तरह टूट गईं थीं सायरा बानो, संभालना हो गया था मुश्किल
 
विज्ञापन

3 of 8
अजीत कुमार
सिर्फ एक्टिंग की वजह से ही वो लोगों के बीच पॉपुलर नहीं हैं, बल्कि उनके कई ऐसे काम हैं जो उन्हें बाकी एक्टरों से अलग बनाते हैं। बेहद कम लोग जानते हैं कि अजीत कुमार अपने पर्सनल स्टाफ और जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहे हैं।

4 of 8
अजीत कुमार
इतना ही नहीं अजीत कुमार ने उनके लिए ना सिर्फ जमीन लेकर घर बनाए बल्कि पैसे देकर भी मदद की है। वो अक्सर ऐसा करते रहते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
अजीत कुमार - फोटो : apherald.com
अजीत कुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1990 में आई एक तमिल फिल्म में छोटे से किरदार से की थी। एक एक्टर होने के अलावा अजीत कुमार रेसर भी हैं।
विज्ञापन

6 of 8
अजीत कुमार
2004 में उन्होंने ब्रिटिश फॉर्म्यूला सीजन 3 में फॉर्म्यूला 2 रेसर के तौर पर भाग लिया और तीसरा स्थान मिला। कार रेसिंग में उनका कोई सानी नहीं। हालांकि ऐसी ही एक रेस के दौरान वो बाल-बाल बच गए थे और तब से अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
अजीत कुमार
अजीत कुमार आज स्टारडम के जिस लेवल पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की। 1986 में ही उन्होंने स्कूल और पढ़ाई छोड़ दी थी जिसके बाद उन्होंने रेसिंग को करियर बना लिया। उस वक्त किसी ने भी नहीं सोचा था कि ये रेसर कभी साउथ का इतना बड़ा सुपरस्टार बन जाएगा कि रजनीकांत (जिन्हें लोग पूजते हैं) को टक्कर देगा।
विज्ञापन

8 of 8
अजीत कुमार
आज अजीत कुमार साउथ ऐसे सुपरस्टारों में शुमार हैं जिन्हें फिल्मों की खूब मोटी फीस (मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, 16 करोड़) मिलती है। बिना किसी गॉडफादर के अजीत कुमार ने अपनी सफलता की जो इबारत लिखी है वो वाकई काबिलेतारीफ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें