mahesh babu
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, महेश बाबू हैदराबाद में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पत्रकारों ने अभिनेता से उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में सवाल किया। इस कार्यक्रम में एक रिपोर्टर ने महेश बाबू से बॉलीवुड में एंट्री के बारे में सवाल किया, तो उन्होंने हिंदी फिल्मों में काम करने के लिए साफ इनकार कर दिया। महेश बाबू का कहना है, 'हिंदी फिल्में करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि तेलुगू फिल्में भी देशभर में देखी जा रही हैं। मुझे हिंदी फिल्मों में विशेष रूप से एक्टिंग करने की कोई जरूरत नहीं है।' इसके आगे उन्होंने ये भी बताया कि वह तेलुगू फिल्में करने के लिए कमिटेड हैं।