फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगास्टार चिरंजीवी का रिश्तेदार निकला साउथ का यह सुपरस्टार, टीवी पर रोज आती हैं इसकी फिल्में

Fri, 27 Apr 2018 07:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
chiranjeevi
साउथ की फिल्मों का क्रेज हिंदी सिनेमा देखने वाले दर्शकों में बढ़ता ही जा रहा है। देखा जाए तो टेलीविजन पर आए दिन हर फिल्मी चैनल पर साउथ की ही फिल्मों का कब्जा है। कॉलीवुड और टॉलीवुड की स्टोरी और एक्टर्स लोगों को पसंद आ रहे हैं। ऐसे में बात कर रहे हैं मेगास्टार चिरंजीवी के भांजे की जिसकी फिल्में टीवी पर अक्सर देखी जाती हैं....
 
विज्ञापन

2 of 9
Allu Arjun
तमिल की फिल्मों के मेगास्टार चिरंजीवी के भांजे अल्लू अर्जुन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह एक एक्टर ही नहीं बल्कि प्रोड्यूसर, डांसर और बहुत अच्छे सिंगर भी हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
Allu Arjun
अल्लू का जन्म 8 अप्रैल, 1983 को चेन्नई में हुआ था। साल 2003 में इन्होंने बतौर लीड एक्टर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। साउथ फिल्म इंडस्ट्री का ये सुपरस्टार उत्तर भारत के दर्शकों का फेवरेट बन गया है। 

4 of 9
Allu Arjun
बता दें कि अल्लू साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले कॉलीवुड स्टार थे। फोर्ब्स की इंडियन सेलेब्रिटीज की लिस्ट में उनका 46वां नंबर था।
 
विज्ञापन

5 of 9
Allu Arjun
अल्लू एक शादीशुदा एक्टर हैं और उनकी पत्नी का नाम स्नेहा है और इनके दो बच्चे भी हैं। कॉलीवुड के ही सुपरहिट एक्टर रामचरण तेजा रिश्ते में अल्लू के भाई हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
Allu Arjun
अल्लू की सबसे बड़ी पहचान यह है कि वह अपनी हर फिल्म में नए-नए लुक में नजर आते हैं। बात करें उनकी हिट फिल्मों की तो इसमें 'सराइनोडु', 'आर्य 2', 'लकी द रेसर', 'बद्रीनाथ' शामिल हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
Allu Arjun
अल्लू ने बतौर चाइल्ड एक्टर फिल्म 'विजेता' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह फिल्म 'डैडी' में नजर आए थे। उनकी पहली फिल्म 'गंगौत्री' थी जिसे डायरेक्टर राधवेंद्र ने डायरेक्ट किया था। 

8 of 9
Allu Arjun
साल 2004 में रिलीज हुई उनकी दूसरी फिल्म 'आर्या' भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म से उन्हें बड़ी पहचान मिली थी।
विज्ञापन

9 of 9
अल्लू अर्जुन
इसके बाद उनकी साल 2005 में आई फिल्म 'बन्नी' रिलीज हुई जो कि सुपरहिट हुई। बता दें कि इस दौरान अल्लू की तीन फिल्में लगातार ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें