साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'कडुवा' 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है लेकिन रिलीज के साथ ही ये फिल्म विवादों में भी घर गई, क्योंकि इसमें दिव्यांग बच्चों के ऊपर कुछ संवाद बोले गए हैं, जो असंवेदनशीलता को दर्शाते हैं। इसके बाद लोगों ने फिल्म के इस सीन पर कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज करवाई थी, वहीं मेकर्स के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी, जिसके बाद निर्माता और निर्देशकों से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया था। फिलहाल अब फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे अभिनेता पृथ्वीराज ने इस पूरे मामले के लिए माफी मांगी है।