फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड के साथ इस अभिनेत्री ने की सगाई, साउथ फिल्मों के बड़े सितारे हुए शामिल

Fri, 14 Aug 2020 04:46 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निहारिका कोनिडेला सगाई - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में शादियों का ट्रेंड चल रहा है। हाल ही में अभिनेता राणा दग्गुबाती अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज के साथ शादी के बंधन में बंधे। अब इस कड़ी में अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला (Niharika Konidela) का नाम जुड़ने वाला है। निहारिका ने अपने ब्वॉयफ्रेंड चैतन्य जोनालगद्दा (Chaitanya Jonnalagadda) के साथ सगाई कर ली है। निहारिका अगले साल शादी के बंधन में बंध सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
निहारिका कोनिडेला सगाई - फोटो : सोशल मीडिया
निहारिका की सगाई की रस्में गुरुवार को हैदराबाद के एक होटल में की गईं। कोरोना काल को देखते हुए छोटा फंक्शन रखा गया जिसमें परिवार के सदस्य ही शामिल थे। निहारिका तेलुगू फिल्मों की अभिनेत्री हैं। वो अभिनेता नागा बाबू की बेटी और सुपरस्टार चिरंजीवी की भतीजी हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन, निहारिका के कजिन लगते हैं। अल्लू अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 5
निहारिका कोनिडेला सगाई - फोटो : सोशल मीडिया
सगाई के दौरान निहारिका ने पर्पल रंग का लहंगा पहना हुआ था जिसके साथ लॉन्ग स्लीव्स एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज था। वहीं चैतन्य ने मैचिंग हैवी शेरवानी और पैजामा पहना। निहारिका के परिवार के कई सदस्यों ने सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'सगाई के लिए बधाई हो मेरी बच्ची और मेरा नया भाई। दुआ करता हूं कि दुनिया भर की खुशियां तुम्हें मिले।'
 

4 of 5
निहारिका कोनिडेला सगाई - फोटो : सोशल मीडिया
चैतन्य पेशे से बिजनेसमैन हैं। वो गुंटूर के आईजी एम प्रभाकर राव के बेटे हैं। चैतन्य का जन्म हैदराबाद में हुआ। उन्होंने ग्रेजुएशन BITS पिलानी और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निहारिका कोनिडेला सगाई - फोटो : सोशल मीडिया
निहारिका ने साल 2016 में 'ओका मनससु' (Oka Mansasu) से डेब्यू किया। वो आखिरी बार चिरंजीवी की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' (Sye Raa Narasimha Reddy) में नजर आई थीं। इसके अलावा निहारिका ने तीन वेब शोज 'मुदपप्पु अवाकई' (Muddapappu Avakai), 'नन्ना कोची' (Nanna Koochi) और 'मडहाउस' (Madhouse) में काम किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें