इन दिनों बिग बॉस तेलुगु की काफी चर्चा हो रही है। साउथ के कम ही शो होते हैं जिनके बारे में इतनी बात की जाती है। इस शो को जूनियर एनटीआर होस्ट कर रहे हैं। शो के कंटेस्टेंट भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन कंटेस्टेंट में एक नाम मुमैथ खान का भी है।
विज्ञापन
2 of 10
मुमैथ खान
शो शुरू हो चुका है और मुमैथ घर के अंदर हैं। लेकिन ड्रग्स केस में फंसने के चलते उन्हें शो छोड़कर हैदराबाद आना होगा। यहां उनसे पूछताछ की जाएगी। एक्साइज एंड प्रोहिबिशन डिपार्टमेंट ने मुमैथ को समन भेजा है। मुमैथ के अलावा एक्ट्रेस चार्मी कौर, रवि तेजा, नवदीप, तरुण, सुब्बुराज, नंदू और सिनेमेटाग्राफर श्याम के नायडू व आर्ट डायरेक्टर चिन्ना को भी समन भेजा गया है।
विज्ञापन
3 of 10
मुमैथ खान
मुमैथ एक्ट्रेस के साथ आइटम गर्ल भी हैं। साउथ में मुमैथ काफी फेमस हैं। मुमैथ ने करीब 15 हिंदी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। मुमैथ ने सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी' और संजय दत्त की फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में आइटम सॉन्ग 'देख ले' किया था।
4 of 10
मुमैथ खान
मुमैथ ने करीब 120 से ज्यादा हिट आइटम नंबर दिए हैं। मुमैथ का जन्म मुंबई में हुआ था लेकिन उनका परिवार पाकिस्तान से है। वो पाकिस्तान छोड़कर मुंबई में आकर रहने लगे थे। मुमैथ चार बहनें हैं। मुमैथ की बड़ी बहन जॉबिन भी फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने कई फिल्मों में कैमियो किया है।
विज्ञापन
5 of 10
मुमैथ खान
मुमैथ ने जब अपना करियर शुरू किया था तो उन्हें एक गाने के लिए सिर्फ 750 रुपए मिलते थे। लेकिन धीरे-धीरे मुमैथ इतनी पॉपुलर हो गईं कि उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 30 लाख रुपए कर दी। अब वो 5 मिनट के एक गाने के 30 लाख रुपए चार्ज करती हैं।
विज्ञापन
6 of 10
मुमैथ खान
मुमैथ अपनी फिल्मों के साथ काफी विवादों में भी रही हैं। साल 2008 की न्यू ईयर पार्टी में मुमैथ परफॉर्म कर रही थीं। यहां एक शख्स ने उनके सीने पर शराब गिरा दी। इसके बाद उन्होंने शो कैंसिल कर दिया था और वो तुरंत वहां से चली गई थीं।
विज्ञापन
7 of 10
मुमैथ खान
मुमैथ हॉलीवुड सिंगर शकीरा और बेयॉन्स से काफी प्रभावित हैं और वो उनकी तरह सुपरस्टार बनना चाहती हैं। मुमैथ ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'कांटे' के गाने 'इश्क समंदर' से की थी। मुमैथ का 'आ रे प्रीतम प्यारे' भी काफी हिट हुआ था।
8 of 10
मुमैथ खान
मुमैथ एक अकेली ऐसी एक्ट्रेस हैं जो सिर्फ आइटम नंबर के जरिए स्टार बन गई हैं। मुमैथ की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो चार लोगों के साथ लिव इन रिलेशन में रह चुकी हैं। लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। ये बात मुमैथ ने खुद एक इंटरव्यू में कबूली थी।
9 of 10
मुमैथ खान
मुमैथ ने कहा था, 'मैंने अपने रिलेशन के लिए एक सर्जरी करवाई थी। इस सर्जरी में 27 लाख रुपए खर्च हुए थे। इस सर्जरी में मेरे दिमाग में 9 महंगे टाइटेनियम के तार लगाए गए थे। लेकिन अब मैं रिलेशन के लिए पैसे वेस्ट नहीं करने वाली हूं।'
मुमैथ को लंबे समय से कोई आइटम नंबर ऑफर नहीं किया गया है। इसलिए कुछ समय पहले उन्होंने एक इवेंट मैनेजमेंट फर्म शूरू की। अब मुमैथ इसी से पैसे कमा रही हैं। फिलहाल वो बिग बॉस के घर में देखी जा सकती हैं।