डीजे
- फोटो : सोशल मीडिया
टीआरपी के मामले में वर्ष 2017 में आई एक्शन कॉमेडी फिल्मी 'डीजे' दूसरे नंबर पर रही। यह फिल्म ढिंचक चैनल पर प्रसारित हुई जिसमें अल्लू अर्जुन, पूजा हेगड़े, राव रमेश, मुरली शर्मा, वेनेला किशोर, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। तीसरा स्थान जी अनमोल सिनेमा पर प्रसारित हुई फिल्म '2.0' को मिला। यह वर्ष 2018 में आई एक एक्शन साइंस फिक्शन फिल्म है जिसमें रजनीकांत, अक्षय कुमार, एमी जैक्सन, सुधांशु पांडे, आदि कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। अक्षय कुमार की अब तक यह पहली और इकलौती दक्षिण भारतीय फिल्म है।