फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Actress: फिल्मों में कदम रखने से पहले यह काम करती थीं ये साउथ एक्ट्रेस, फिर ऐसे जमाया अभिनय का सिक्का

Sun, 29 Jan 2023 11:07 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साउथ एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के बाद साउथ इंडस्ट्री के लोग सबसे ज्यादा दीवाने हैं। हालांकि, इन दिनों हर तरफ साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों और साउथ सितारों का ही जलवा है। साउथ इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां फैंस के दिल पर राज करती हैं। आज अपनी अदाकारी के दम पर साउथ अदाकारों ने बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ दिया है। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अभिनेत्रियों ने अपनी दमदार अदाकारी के लोहा मनवाया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिनय की दुनिया में अपनी अदाकारी के सिक्का जमाने से पहले ये अभिनेत्रियां क्या करती थीं। दरअसल, फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले ये अभिनेत्रियां आम लोगों की तरह से नौकरियां कर चुकी हैं। चलिए जानते हैं कि ये साउथ की अभिनेत्रियां एक्टिंग से पहले कहां जलवा बिखेर रही थीं...
विज्ञापन

2 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रश्मिका मंदाना
साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ नेशनल क्रश भी बन चुकी हैं। रश्मिका मंदाना ने साल 2016 में अपने करियर की शुरुआत की थी। रश्मिका मंदाना अभिनेत्री बनने से पहले एक मॉडल थीं। रश्मिका ने फिल्मों में अभिनय का सिक्का जमाया। रश्मिका ने साल 2016 में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था, यहीं से उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। इसके बाद वह साउथ इंडस्ट्री पर राज करने लगीं।

हाशिये के सुपरस्टार 8: मथुरा की माटी के लाल ने मुंबई में बनाई पहचान, रेखा के साथ इस फिल्म में मिला पहला ब्रेक
विज्ञापन

3 of 6
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा रुथ प्रभु
साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनकी जिंदगी में कोई भी परिस्थिति क्यों न हो सामंथा ने उसका सामना मजबूती से किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सामंथा जब 10वीं कक्षा में थीं, उस दौरान वह होस्टेस के तौर पर नौकरी करती थीं। अभिनेत्री को पहली सैलरी के तौर पर 500 रुपये मिले थे।

Aamir Khan: ग्रे बालों के साथ अलग अंदाज में नजर आए आमिर खान, लोग बोले- वापसी का इरादा नहीं लग रहा

4 of 6
पूजा हेगड़े - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पूजा हेगड़े
अभिनेत्री पूजा हेगड़े साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवा चुकी हैं। पूजा ने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मी दुनिया में आने से पहले पूजा हेगड़े क्या करती थीं? दरअसल, अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले पूजा एक टॉप मॉडल थीं। पूजा ने मॉडलिंग से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। पूजा 2010 में आई एम सी- मिस यूनिवर्स इंडिया की सेकेंड रनर अप रह चुकी हैं।

#AskSrk: 'पठान' की शानदार सफलता के बाद फैन ने की सलमान खान से शाहरुख की तुलना, किंग खान ने दिया यह मजेदार जवाब
विज्ञापन

5 of 6
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तापसी पन्नू
अभिनेत्री तापसी पन्नू साउथ इंडस्ट्री के साथ साथ बॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुके हैं। साउथ में जितने अभिनेत्री के चाहने वाले हैं, उतने ही बॉलीवुड में भी उनके फैंस हैं। अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले तापसी पन्नू ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की नौकरी की थी।

Nawazuddin Siddiqui: साउथ में रंग जमाने को तैयार नवाजुद्दीन सिद्दीकी, वेंकटेश के साथ की 'सैंधव' फिल्म की घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया
श्रुति हासन
अभिनेत्री श्रुति हासन साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड की भी बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं। श्रुति हासन अपनी दमदार अदाकारी के साथ-साथ खूबसूरती से सबका दिल जीत लेती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार श्रुति हासन ने थेवर मगन में साल 1992 में प्लैबैक सिंगर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उस समय श्रुति हासन की उम्र महज छह साल थी।

Sidharth Malhotra: भाई शादी कब है? मिशन मजनू की सक्सेस पार्टी में सवाल सुन शरमा गए सिद्धार्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें