फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण भारतीय फिल्मों से इन अभिनेत्रियों ने बनाई बॉलीवुड में जगह, तापसी पन्नू से लेकर श्रुति हासन का नाम भी शामिल

Wed, 14 Oct 2020 06:44 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साउथ इंडियन अभिनेत्रियां - फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड में कदम रखना इतना आसान नहीं है। फिल्मों की चकाचौंध भरी दुनिया में आना जितना आसान दिखता है उतना होता नहीं है। आज के दौर में तो ये काम और भी ज्यादा मुश्किल है। वहीं ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने साउथ से बॉलीवुड की ओर रुख किया और नाम कमाया है। इस पैकेज में बताते हैं ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram
काजल अग्रवाल
काजल ने बॉलीवुड में बतौर मुख्य अभिनेत्री फिल्म 'सिंघम' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो ‘स्पेशल 26’ और ‘दो लफ्जों की कहानी’ में भी नजर आ चुकी हैं। काजल बेशक बॉलीवुड में अपना सिक्का न जमा पाईं हो लेकिन साउथ इंडस्ट्री में काजल का नाम टॉप एक्ट्रेसेस में लिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तापसी पन्नू
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडियन इंडस्ट्री से की थी। तापसी आज बॉलीवुड का भी जाना पहचाना नाम हैं। तापसी ने हिंदी फिल्मों सहित कन्नड़, तमिल, तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। तापसी मॉडलिंग में अपना करियर बनाने से पहले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में तेलुगु फिल्म झूमंडी नादम से की, दूसरी फिल्म तमिल डेब्यू थी। इसके अलावा बॉलीवुड में उन्होंने 'चश्मेबद्दूर' से डेब्यू किया था।

4 of 6
इलियाना डिक्रूज - फोटो : Instagram
इलियाना डिक्रूज
इलियाना डिक्रूज भी साउथ की जानी मानी अभिनेत्री हैं। इलियाना हाल ही में  'पागलपंती' में नजर आई थीं। वह इससे पहले 2018 में अजय देवगन के साथ 'रेड' मूवी में नजर आई थीं। वह बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने से पहले दक्षिण सिनेमा में छह साल काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
श्रुति हासन - फोटो : फाइल फोटो
श्रुति हासन
श्रुति हासन दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने दक्षिण की कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। अभिनय के साथ वे अच्छी सिंगर भी हैं। इसके अलावा उनकी एक पहचान और भी है। वो ये कि श्रुति मशहूर एक्टर कमल हासन की बेटी हैं। श्रुति हसन ने साल 2009 में प्रदर्शित फिल्म 'लक' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया। श्रुति साउथ की फिल्मों की लीडिंग एक्टर्स में से एक मानी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram/tamannaahspeaks
तमन्ना भाटिया
साउथ इंडियन फिल्मों से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली तमन्ना भाटिया ने बॉलीवुड में भी अपना कदम रखा। तमन्ना साउथ इंडियन इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। बॉलीवुड में भी उन्होंने अच्छा खासा नाम कमाया है। हिम्मतवाला, एंटरटेनमेंट, हाउसफुल जैसी फिल्मों में काम कर तमन्ना ने अपनी अलग पहचान बनाई है।

पढ़ें: एक्टिंग और मॉडलिंग की दुनिया में नहीं आना चाहती थीं फ्रीडा पिंटो, पहली ही फिल्म ने जीते इतने 'ऑस्कर'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें