दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अमाला पॉल हाल ही में सुर्खियों में आ गई हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक बड़े बिजनेसमैन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का एक मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद ही वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। हालांकि उनके इस साहसी कदम की अधिकतर लोगों ने तारीफ की है। वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने इस मामले में एक और बयान दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा है- 'यह हर महिला का कर्तव्य है कि वह खुद के लिए खड़ी हों।' अमाला ने ट्वीट किया- 'वह मुझे एक मांस के लोथड़े की तरह बेच देना चाहता था। उसकी हिम्मत ने मुझे डरा दिया था। उसके अस्तित्व ने मुझे बीमार कर दिया था।'