फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virosh Wedding: एक-दूजे के हुए रश्मिका-विजय, इन दक्षिण भारतीय अभिनेताओं ने भी अपने को-स्टार से रचाई शादी

Thu, 26 Feb 2026 03:07 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार शादी रचा ली है। दोनों अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि रश्मिका और विजय से पहले कई साउथ जोड़ियों ने अपनी को-स्टार से शादी रचाई है, जिनकी प्रेम कहानी सेट से शुरू होकर शादी में बदल गई?
विज्ञापन
1 of 8
दक्षिण भारतीय अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण की प्रसिद्ध ऑनस्क्रीन जोड़ी विजय-रश्मिका अब रियल लाइफ में पति-पत्नी बन चुके हैं। विजय-रश्मिका ने आज तेलुगु रीति-रिवाज से शादी की है। लेकिन क्या आपको पता है कि 'विरोश’ की शादी से पहले कई दक्षिण भारतीय अभिनेताओं को अपनी सह-कलाकारों से प्यार हो गया और उन्होंने उनसे शादी कर ली? 
विज्ञापन

2 of 8
सूर्या और ज्योतिका - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्या और ज्योतिका
सूर्या और ज्योतिका ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों को फिल्म के सेट पर प्यार हुआ और 2006 में उन्होंने शादी कर ली। उनके दो बच्चे हैं- दीया और देव। दोनों मिलकर अब 2डी एंटरटेनमेंट कंपनी चलाते हैं, जो तमिल फिल्में बनाती है। सूर्या और ज्योतिका ने 'पूवेल्लम केट्टुप्पर', 'काखा काखा' और 'सिलुनु ओरु कादल' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। 
विज्ञापन

3 of 8
महेश बाबू और नम्रता - फोटो : इंस्टाग्राम
महेश बाबू और नम्रता
महेश बाबू की मुलाकात नम्रता शिरोडकर से 2000 में फिल्म 'वाम्सी' के दौरान हुई थी। इस फिल्म के बाद दोनों ने डेटिंग की और 2005 में शादी कर ली। उनके दो बच्चे हैं- गौतम और सितारा। महेश बाबू और नम्रता टॉलीवुड के पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं।

4 of 8
अजित और शालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम
अजित और शालिनी
अजित और शालिनी 1999 में फिल्म 'अमरकलम' के सेट पर मिले थे। दोनों को जल्दी ही प्यार हो गया और 2000 में शादी कर ली। उनके दो बच्चे हैं- अनुष्का और आद्विक। यह जोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखता है। अजित को फॉर्मूला रेसिंग का काफी शौक है।
विज्ञापन

5 of 8
यश और राधिका पंडित - फोटो : इंस्टाग्राम
यश और राधिका पंडित
यश और राधिका ने पहले टीवी में साथ काम किया, फिर दोनों ने 'मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी' जैसी फिल्म में साथ में अभिनय किया। 2016 में दोनों ने शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं- आयरा और यथार्व। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर प्यार भरे पोस्ट शेयर करते रहते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम
सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी
सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी की नजदीकी फिल्म 'महा समुद्रम' के दौरान बढ़ी। उन्होंने रिश्ता गुप्त रखा, फिर सार्वजनिक किया। 2024 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार जताते रहते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
फहाद फासिल और नजरिया नाजिम - फोटो : इंस्टाग्राम
फहाद फासिल और नजरिया नाजिम
'पुष्पा' फेम मलयालम एक्टर फहाद फासिल और नजरिया ने फिल्म 'बैंगलोर डेज' में साथ काम किया। जल्द ही पर्दे की केमिस्ट्री असल जिंदगी में प्यार बन गई और दोनों ने 2014 में शादी रचा ली। उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया, जिसने कई हिट फिल्में बनाईं हैं- जैसे 'वरथन', 'कुंबलांगी नाइट्स' और 'आवेशम'।
विज्ञापन

8 of 8
वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी
वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी फिल्म 'मिस्टर' और 'अंतरिक्षम 9000 किमी प्रति घंटा' में मिले। दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने 2023 में इटली में शादी की। यह शादी तेलुगु सिनेमा में काफी समय कर चर्चा में रही।

यह भी पढ़ें:  बेटी मालती मैरी के जन्म के समय को याद कर भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- 'मंत्रों का जाप...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें