फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी अपनी फीस से इस हीरो ने छुड़ाए थे लोगों के छक्के, एक हादसे ने बदल दिया सब कुछ

Tue, 18 Jul 2017 04:57 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 7
सुमन तलवार
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में वैसे तो कई पॉपुलर विलेन रहे हैं, लेकिन एक विलेन ऐसा भी है जिसने अपनी पॉपुलैरिटी और कमाई से अच्छे-अच्छों के छक्के छुड़ा दिए। ये हैं एक सुमन तलवार, जो तेलुगु फिल्मों के सुपर विलेन हैं।
विज्ञापन

2 of 7
सुमन तलवार
सुमन तलवार ने रजनीकांत की 'शिवाजी द बॉस' से लेकर अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर इज बैक' के अलावा कई और फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया और खूब सुर्खियां बटोरीं। जिस रौब और ताव के साथ सुमन तलवार एक्टिंग करते हैं और डॉयलॉग बोलते हैं उसके आगे बाकी विलेन फीके ही नजर आते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
सुमन तलवार
80 के दशक में सुमन तलवार साउथ सिनेमा के सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले एक्टर थे। हर कोई उनके साथ काम करने को उत्साहित रहता। यहां तक कि साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ हमेशा उनके काम की तुलना की जाती।

4 of 7
सुमन तलवार
80 के उस दौर में सुमन एक फिल्म के 5 लाख बतौर फीस ले रहे थे और उस वक्त के हिसाब से ये फीस काफी ज्यादा थी...लेकिन अचानक ही किस्मत ने पलटा खाया और जो भी रुतबा सुमन तलवार ने हासिल किया था वो खाक में मिल गया।
विज्ञापन

5 of 7
सुमन तलवार
सुमन तलवार को पर तीन लड़कियों ने अपहरण, रेप और ब्लू फिल्मों में जबरदस्ती एक्टिंग करवाने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं पुलिस ने सुमन तलवार के घर से अश्लील वीडियो और फिल्मों की सीडी भी जब्त की।
विज्ञापन

6 of 7
सुमन तलवार
हालांकि उन आरोपों में कितनी सच्चाई है ये तो पता नहीं, लेकिन ये मामला मीडिया में खूब उछला था और इसने सुमन तलवार को रातोंरात असल जिंदगी में भी विलेन बना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुमन तलवार
उस मामले के बाद तो जैसे हर निर्माता-निर्देशक ने उनके कन्नी काट ली और वो टॉप स्टार्स की लीग से बाहर हो गए...लेकिन सुमन तलवार ने हार नहीं मानी और कड़ी मशक्कत के बाद वो फिर से साउथ सिनेमा में अपनी खोई पहचान पाने में कामयाब हुए...और आज वो साउथ सिनेमा के टॉप विलेन में शामिल हैं और करोड़ों में फीस वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें