हाल ही में मनोरंजन जगत से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने सिनेप्रेमियों को काफी ज्यादा उत्साहित कर दिया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि तमिल सिनेमा के मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज और आमिर खान जल्द ही एक प्रोजेक्ट पर साथ काम कर सकते हैं। लोकेश, विक्रम और लियो जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर हैं। वहीं, आमिर खान की गिनती देश के सबसे बड़े सितारों में होती है। अगर दोनों एक साथ आते हैं तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बड़ा धमाल मचा सकती है। इससे पहले भी कई साउथ के निर्देशक हिंदी फिल्म के स्टार के साथ टिकट खिड़की पर अपनी फिल्मों के जरिए तहलका मचा चुके हैं। आइए जानते हैं।