साउथ की हर दूसरी फिल्म में कॉमेडी करने वाले ब्रह्मानंदम के फैंस के लिए एक बुरी खबर है । ब्रह्मानंदम के हार्ट में समस्या है । इसके चलते रविवार को उन्हें मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया । यहां उनकी बाईपास सर्जरी हुई ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
brahmanandam
डॉक्टरों का कहना है कि अभी ब्रह्मानंदम की हालत गंभीर है । इसके चलते अभी ब्रह्मानंदम को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है । डॉ रमाकांत पांडा ने उनकी सर्जरी की। सर्जरी के बाद धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार होने की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 9
brahmanandam
जैसे ही ब्रह्मानंदम के हॉस्पिटल में होने की खबर आई तो सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगी । फैंस ने लिखा, 'हम फिर से आपको जल्द स्क्रीन पर देखना चाहते हैं ।'
4 of 9
brahmanandam
- फोटो : twitter
बता दें कि ब्रह्मानंदम की लोकप्रियता का आलम ये है कि साउथ का हर निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता है। शायद यही वजह है कि अपने तीन दशक के करियर में ब्रह्मांनदम 1100 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं और मोटी कमाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 9
Brahmanandam
ब्रह्मानंदम कॉलेज के दिनों में बाकी बच्चों की मिमिक्री किया करते थे। परिवार की आर्थिक हालत ठीन नहीं थी और इसलिए उनके परिवार में सिर्फ वही एक ऐसे शख्स हैं जिन्होंने एमए किया है। लेकिन उनकी किस्मत तब खुल गई जब तेलुगू के एक जाने-माने डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म में काम दिया।
विज्ञापन
6 of 9
Brahmanandam
इसमें ब्रह्मानंदम का काम निर्देशक को इतना पसंद आया कि उन्हें एक और फिल्म दे दी गई 'चन्ताबाबाई'। बस फिर तो ब्रह्मानंदम की किस्मत पलट गई और उन्होंने जो रेस पकड़ी वो अभी तक खत्म नहीं हुई है। 60 साल की उम्र में भी ब्रह्मानंदम उतने ही लोकप्रिय हैं और उतने ही जोश के साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 9
Brahmanandam
आपको जानकर हैरानी होगी की ब्रह्मानंदम एक फिल्म के 1 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। अब साउथ सिनेमा के कॉमेडियन को इतनी ज्यादा फीस मिलना कोई आम बात तो है नहीं। ब्रह्मानंदम 24 घंटे में करीब 5 लाख रुपए कमाते हैं। इतना ही नहीं ब्रह्मानंदम के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं।
8 of 9
Brahmanandam
इतना ही नहीं ब्रह्मानंदम को उनकी एक्टिंग के लिए पांच नंदी अवॉर्ड के अलावा कई और अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। और तो और ब्रह्मानंदम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
ये रिकॉर्ड उन्हें एक ही भाषा में 700 से अधिक फिल्में करने के लिए दर्ज किया गया था जो अभी तक इनके नाम ही है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ब्रह्मानंदम ने इतनी ज्यादा हिट कॉमेडी फिल्में दी हैं कि उन्हें वहां का कॉमेडी किंग कहा जाता है।