साउथ सिनेमा में दिलचस्पी रखने वालों के लिए अभिनेत्री प्रियंका अग्रवाल का नाम बहुत जाना पहचाना है। ग्वालियर, मध्य प्रदेश में जन्मी प्रियंका उन तमाम जगमगाते सितारों में शुमार हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा तक अपना रास्ता दक्षिण के जरिये बनाया है। मोहनलाल स्टारर फिल्म ‘1971 बियांड बॉर्डर्स’ में अपने धमाकेदार अभिनय से कई पुरस्कार जीत चुकीं प्रियंका का ध्यान अब हिंदी सिनेमा पर केंद्रित है। वह मुंबई को अपना ठिकाना बना चुकी हैं और यहां उनका पहला धमाका है एक म्यूजिक वीडियो जो उन्होंने ‘दृश्यम 2’, ‘रेड’, ‘दृश्यम’ और ‘भोला’ जैसी फिल्में बनाने वाली कंपनी पैनोरमा के साथ किया है।