फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Celebs: साथ काम करते हुए एक-दूसरे पर दिल हार बैठे ये साउथ सेलेब्स, को-स्टार्स का रियल लाइफ में थामा हाथ

Tue, 21 Mar 2023 10:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साउथ सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
मनोरंजन की दुनिया में अभिनेता और अभिनेत्री पर्दे पर एक साथ इश्क लड़ाते हैं और दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। कभी-कभी अभिनय करते समय सच में वह दोनों एक दूसरे के प्यार में डूब जाते हैं और शादी का फैसला कर लेते हैं। ऐसे ही साउथ इंडस्ट्री में कई अभिनेता हैं, जिन्होंने अपनी फिल्म की अभिनेत्री के साथ ही असल जिंदगी में सात फेरे लिए हैं। उन्हें अपनी जिंदगी की हीरोइन बना लिया। चलिए जानते हैं उन साउथ सेलेब्स के बारे में, जिन्होंने अपने को-स्टार्स के साथ शादी रचाई है।
विज्ञापन

2 of 6
नम्रता शिरोडकर, महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर का। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं, लेकिन वह अपनी फिल्म की हीरोइन नम्रता पर अपना दिल हार बैठे थे। महेश और नम्रता की मुलाकात फिल्म 'वापसी' के शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और उन्होंने शादी कर ली।

KRK: केआरके ने कपिल शर्मा पर दिया बेतुका बयान, कहा- मेरे सामने तो शाहरुख भी नहीं टिक पाया तो...
विज्ञापन

3 of 6
स्नेहा और प्रसन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
प्रसन्ना और स्नेहा
इस लिस्ट में अगला नंबर है साउथ अभिनेता प्रसन्ना और अभिनेत्री स्नेहा का। प्रसन्ना और स्नेहा की मुलाकात भी फिल्म के सेट पर हुई थी। जब वह दोनों 'आचमनदु-आचमनदु' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तब वह दोस्त बने और जल्द ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया और आज खुशी खुशी जिंदगी बिता रहे हैं।

Alia Bhatt: जब रेखा ने आलिया को कहा था 'फ्यूचर लीजेंड', वायरल वीडियो में दिखा अभिनेत्री का मजेदार रिएक्शन

4 of 6
अजीत-शालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
अजीत और शालिनी
साउथ सुपरस्टार अजीत और अभिनेत्री शालिनी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अजीत की शालिनी से पहली मुलाकात फिल्म 'अमर्कलम' के सेट पर हुई थी। फिल्म में प्रेमी-प्रेमिका की भूमिका निभाते हुए सच में वह दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए और जल्द ही शादी के बंधन में बंध गए। आज दोनों अपने शादीशुदा जीवन में बेहद खुश हैं।

रणबीर ने ढाई साल से नहीं छूई रोटी, जानें एक्टर का डाइट प्लान
विज्ञापन

5 of 6
रेणु देसाई और पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया
पवन कल्याण और रेणु देसाई
पवन कल्याण और अभिनेत्री रेणु देसाई भी इस लिस्ट में शामिल हैं। साउथ सुपरस्टार पवन की पहली शादी नंदिनी के साथ हुई थी। दोनों की शादी घरवालों की सहमति से हुई थी, जो ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। फिल्मों में साथ काम करते हुए पवन, रेणु पर अपना दिल हार बैठे और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। आठ साल लिव-इन में रहने के बाद पवन ने रेणु से शादी रचाई, लेकिन कुछ साल बाद दोनों तलाक लेकर अलग हो गए।

kantara: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' टीवी पर रिलीज होने के लिए तैयार, जानें फिल्म कब और कहां देख सकते हैं दर्शक
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सूर्या और ज्योतिका - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्या और ज्योतिका
साउथ सुपरस्टार सूर्या और ज्योतिका भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। सूर्या और ज्योतिका ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। साथ काम करते-करते दोनों को एक-दूसरे से कब प्यार हो गया, वह खुद भी नहीं जान पाए। इसके बाद उन्होंने शादी का फैसला किया और आज वह दोनों इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल कहे जाते हैं।

Twinkle Khanna: नितारा की सेहत को लेकर ट्विंकल खन्ना परेशान, बोलीं- बेटी को पड़ सकती है थैरेपी की जरूरत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें