फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील तस्वीर खिंचाकर फंसी थी ये हीरोइन, 9 साल बड़े बिजनेसमैन से शादी कर छोड़ दी फिल्म इंडस्ट्री

Mon, 30 Oct 2017 07:49 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
रीमा सेन
साउथ की सुपरस्टार रहीं एक्ट्रेस रीमा सेन आज अपना 36वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। कोलकाता में जन्मी रीमा अपनी स्कूलिंग पूरी करने के बाद परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। रीमा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी।
विज्ञापन

2 of 7
रीमा सेन
रीमा ने शुरुआती दौर में कई कंपनियों के लिए ऐड्स किए। इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्मों में काम करना शुरू किया। रीमा की पहली फिल्म ‌'चित्रम' थी। ये फिल्म सुपर-डुपर हिट हुई थी। इस फिल्म में रीमा ने उदय किरन के अपोजिट काम किया था। 

पढ़ें- नवाज का पहला प्यार थी 4 साल बड़ी ये एक्ट्रेस, अब हीरोइन बोली- 'मुझे तुमसे घिन आती है'
विज्ञापन

3 of 7
रीमा सेन
साउथ में कई हिट फिल्में करने के बाद रीमा ने बॉलीवुड का रुख किया। रीमा की पहली हिंदी फिल्म 'हम हो गए आपके' थी। इस‌ फिल्म में रीमा ने फरदीन खान के साथ काम किया था। साल 2001 में रिलीज हुई ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। 

पढ़ें- PHOTO: पार्टी में सुहाना को देख खुले रह गए लोगों के मुंह, मलाइका अरोड़ा को भी छोड़ा पीछे

4 of 7
रीमा सेन
इसके बाद रीमा ने फिर से साउथ की फिल्में करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते रीमा साउथ की सफल एक्ट्रेस में शुमार हो गईं। साल 2006 में रीमा अपने एक फोटोशूट को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गई थीं। उन्होंने एक तमिल न्यूजपेपर के लिए ये फोटोशूट करवाया था।

पढ़ें- Bigg Boss 11: अर्शी खान का नया भौकाल, घर के अंदर से ही सपना चौधरी और प्रियांक पर करवाया केस
विज्ञापन

5 of 7
रीमा सेन
मदुरई कोर्ट ने रीमा सेन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। रीमा के साथ शिल्पा शेट्टी का नाम भी इसमें शामिल था। आरोप लगाया गया था कि रीमा और शिल्पा ने जो फोटो खिंचवाई हैं वो अश्लील हैं।
विज्ञापन

6 of 7
रीमा सेन
रिपोर्ट में कहा गया था कि इससे पहले दोनों एक्ट्रेस को समन भेजा गया था। जब उसका पालन नहीं हुआ तो गैर जमानती वॉरंट जारी करना पड़ा। रीमा साल 2000 से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव ‌थीं। लेकिन साल 2012 में उन्होंने बिजनेसमैन शिव करन सिंह से शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रीमा सेन
शिव करन रीमा से 9 साल बड़े हैं। शादी के बाद से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी। अब रीमा एक बच्चे रुद्रवीर की मां हैं। रीमा को इंडस्ट्री छोड़े 5 साल हो गए हैं। अब रीमा सिर्फ अपनी शादीशुदा लाइफ एंज्वॉय कर रही हैं। रीमा आखिरी बार फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें