फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया प्रकाश के बाद साउथ की ये एक्ट्रेेस बनी इंटरनेट सेंसेशन, तस्वीरें वायरल

Fri, 04 Jan 2019 05:54 PM IST
साइस्ता सैफी इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
bollywood - फोटो : self

खूबसूरती की बात की जाए तो साउथ की एक्ट्रेस बॉलीवुड अदाकाराओं से कुछ कम नहीं हैं। कुछ समय पहले साउथ की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश ने अपनी नजरों के तीर चलाकर लोगों को जमकर घायल किया था। प्रिया प्रकाश का एक वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वहीं इस बार साउथ की एक और एक्ट्रेेस इंटरनेट सेंसेशन बन गई है।

 

विज्ञापन

2 of 5
bollywood - फोटो : self

प्रिया के बाद साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस मीरा मिथुन का चेहरा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मीरा की तस्वीरें वायरल होने के बाद से ही उनकी खूबसूरती की चर्चा भी होने लगी है। लोगों को यह तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं। इतना ही नहीं हाल ही में मशहूर फिल्म समीक्षक रमेश बाला ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से मीरा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

 

विज्ञापन

3 of 5
bollywood - फोटो : self

मीरा एक मॉडल रह चुकी हैं।मीरा ने साल 2017 में तमिल फिल्म 8 thottakkal से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। हालांकि इस फिल्म में उनका रोल काफी छोटा था, लेकिन उन्होंने बेहद बोल्ड सीन देकर दर्शकों को हैरान कर दिया था। फिल्म को लेकर मीरा ने कहा था कि वह इस फिल्म में अपनी अभिनय क्षमता को साबित करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने बोल्ड किरदार चुना था ।

4 of 5
bollywood - फोटो : self

मीरा का कहना है कि वह एक तमिलियन हैं, इसलिए उन्हें तमिल फिल्में करने और डायलॉग डिलीवरी में आसानी होती है। मीरा कहती हैं कि बड़े पर्दे पर दिखने के लिए उन्होंने बेहद मेहनत की है। वहीं शूटिंग के दौरान जब उन्होंने खुद को मॉनीटर पर देखा था तो उन्हें अपना लुक बेहद पसंद आया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bollywood - फोटो : self

मीरा का कहना है कि उन्होंने आने वाली फिल्मों के लिए अपने लुक पर बहुत काम किया है और लोग उन्हें इस लुक में बेहद पसंद कर रहे हैं। फिल्मों के माध्यम से वह खुद को ऐसे ही बनाए रखेंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें