फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ के इस एक्टर ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खूबसूरत तस्वीरें

Sun, 16 Feb 2020 05:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Nithin And Shalini Reddy - फोटो : इंस्टाग्राम
तेलुगू अभिनेता नितिन ने बीते रोज अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शालिनी रेड्डी से सगाई कर ली। दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ खुश नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
तेलुगू अभिनेता नितिन - फोटो : इंस्टाग्राम
नितिन और शालिनी ने हैदराबाद में अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की। नितिन ने अपनी सगाई की तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा की हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
नितिन और शालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम
तस्वीरों में एक तरफ नितिन जहां सफेद रंग की धोती में नजर आ रहे हैं वहीं शालिनी लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। दोनों सगाई की रस्में निभाते दिख रहे हैं। शालिनी ने यूके के विश्वविद्यालय से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। दोनों एक दूसरे को आठ साल से जानते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
नितिन और शालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम
नितिन अपने करियर में अब तक करीबन 50 फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2002 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। नितिन को 'श्रीनिवास कल्याणम' और 'चल मोहन रंगा' जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है।

बुर्का पहनने पर ट्रोल हुई थीं ए आर रहमान की बेटी, अब कहा- 'मुझे हिजाब पहनकर गर्व महसूस होता है'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें