फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म का First Look रिलीज, सलमान का ऐसे चमकाया था करियर

Sat, 27 Jan 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mahesh Babu
बॉलीवुड में काफी समय से साउथ की फिल्मो का क्रेज हो चला है। ज्यादातर फिल्में साउथ इंडस्ट्री से उठाकर डब की जा रही हैं। ऐसे में 2009 में आई फिल्म 'वॉन्टेड' भी साउथ की फिल्म 'पोकिरी' का रीमेक था जिसमें एक्टर महेश बाबू ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

2 of 5
Mahesh Babu
खबर है कि महेश बाबू की नई फिल्म 'भारत आने नेनु' का गणतंत्र दिवस के मौके पर फर्स्ट लुक जारी किया गया है। फर्स्ट लुक के मुताबिक महेश बाबू बिल्कुल बाबू लग रहे हैं। उन्होंने फॉर्मल ड्रेस पहनी हुई औऱ हाथ में एक ऑफिस बैग केरी किया हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 5
Mahesh Babu
बता दें कि महेश बाबू की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। शायद ही आपको पता हो कि महेश ने चार साल की उम्र से ही एक्टिंग की दुनिया में कमाल करना शुरू कर दिया था और आज वे साउथ के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। जब, सलमान फिल्म 'पोकिरी' की रीमेक 'वॉन्टेड' के रूप मे ंबनाया तो बॉलीवुड में उनका सिक्का दोबारा चल गया और फिर उस दिन से आजतक वे रुके नहीं।

4 of 5
Mahesh Babu
इतना ही नहीं महेश बाबू बॉक्स ऑफिस पर सुपरस्टार रजनीकांत को भी बड़ी टक्कर देते हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म 'स्पाइडर' के लिए 25 करोड़ रुपये फीस ली थी। महेश बाबू ने हिंदी फिल्‍मों में नजर आ चुकी एक्‍ट्रेस नम्रता शिरोड़कर से शादी की है। महेश बाबू को प्रिंस ऑफ टॉलीवुड भी कहा जाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan
बता दें कि बॉलीवुड के दबंग खान भी जल्द ही फिल्म 'भारत' पर शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस साल सलमान की 'रेस-3 के रिलीज होने की चर्चा की जा रही है। ऐसे में सलमान भी अपनी तीसरी फिल्म दबंग-3 की भी शूटिंग जल्ही ही शुरू करने की फिराक में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें