'संजू' फिल्म में सिर्फ मान्यता और उनके बच्चों को दिखाया गया है। कही भी दोनों पत्नियों रिचा शर्मा और रिया पिल्लई का जिक्र नहीं है। बीते दिनों की बात करें तो त्रिशाला ने बचपन की तस्वीर शेयर की थी जिसमें 'संजू' उन्हें पकड़े हुए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए त्रिशाला ने लिखा था पापा बेटी के प्यार को कभी भी दूरी कम नहीं कर सकती। मेरी जिंदगी के रियल लाइफ हीरो हैं आप।