रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने आज यानी 11 फरवरी को विशगन वंगामुड़ी से शादी कर ली । शादी पहले राधा-कृष्ण मंदिर में हुई । इसके बाद पूरा परिवार कुछ रस्मों के लिए चेन्नई के लीला पैलेस होटल गया ।
विज्ञापन
2 of 10
anirudh
सौंदर्या की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं शादी के बाद रजनीकांत और सौंदर्या का नाम टि्वटर पर ट्रेंड भी कर रहा है । कुछ वीडियो भी सामने आए हैं।
विज्ञापन
3 of 10
soundarya rajinikanth
इन वीडियो में सौंदर्या और विशगन शादी की रस्में अदा करते दिख रहे हैं । पिछले तीन दिनों से शादी की रस्में चल रही थीं । सौंदर्या और विशगन का प्रीवेडिंग रिसेप्शन भी हुआ था ।
4 of 10
soundarya rajinikanth
इस फंक्शन की फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं । फोटो में सौंदर्या और विशगन एक-साथ बहुत खुश लग रहे थे । इसके अलावा सौंदर्या की एक और तस्वरी सामने आई जिसमें वो किसी शख्स का हाथ पकड़े हुए हैं ।
विज्ञापन
5 of 10
soundarya rajinikanth
ब्लू कोट और चश्मा लगाए इस शख्स के साथ सौंदर्या ने फोटो भी शेयर की है और तस्वीर खूब वायरल हो रही है । पूरे फंक्शन में ये शख्स सौंदर्या के परिवार के साथ रहा । तस्वीरें सामने आईं तो सबकी निगाहें इस तस्वीर पर थम गईं ।
विज्ञापन
6 of 10
soundarya rajinikanth
सब जानना चाहते थे कि आखिर ये शख्स कौन है जो सौंदर्या और उनके परिवार के इतने करीब है । तो हम आपको बता देते हैं कि ये शख्स और कोई नहीं, 'कोलावरी डी' के म्यूजिक कंपोजर हैं ।
विज्ञापन
7 of 10
soundarya rajinikanth
इस शख्स का नाम है अनिरुद्ध रविचंदर । 28 साल के अनिरुध ने "Why This Kolaveri Di" से टॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया । इस गाने के वीडियो में धनुष ने परफॉर्म किया था । धनुष को इस गाने के बाद दुनियाभर में पॉपुलैरिटी मिली थी ।
8 of 10
soundarya rajinikanth
इस गाने को हिट बनाने वाले अनिरुद्ध ही हैं । उनके ही म्यूजिक ने इस गाने को साल 2012 का सबसे सुपरहिट गाना बना दिया था । इस गाने को 7 इंटरनेशनल अवॉर्ड मिले थे । इसके बाद उन्होंने Cold Water जैसा हिट सॉन्ग दिया ।
9 of 10
soundarya rajinikanth
बता दें कि रजनीकांत के परिवार से अनिरुद्ध का गहरा नाता है । दरअसल, अनिरुद्ध रजनीकांत की पत्नी लता के भतीजे हैं । इस रिश्ते के नाते अनिरुद्ध, सौंदर्या के भाई हैं ।
सौंदर्या ने अनिरुद्ध के साथ इस तस्वीर को अपने टि्वटर अकाउंट पर भी शेयर किया है । साथ ही उन्होंने कमेंट में लिखा, 'Love You My Brother' । सौंदर्या, अनिरुद्ध के बेहद करीब हैं ।