फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें क्यों टीवी पर बार-बार दिखाई जाती है हीरा ठाकुर की 'सूर्यवंशम'

Wed, 17 Apr 2019 07:57 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म सूर्यवंशम - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन और सौंदर्या की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म सूर्यवंशम जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसे दर्शकों ने बिल्कुल पसंद नहीं किया। इसके बावजूद सूर्यवंशम टीवी पर सबसे ज्यादा दिखाई जाने वाली फिल्म है। 21 मई 1999 को रिलीज हुई इस फिल्म से साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस सौंदर्या ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने फिल्म में हीरा ठाकुर बने अमिताभ बच्चन की पत्नी का रोल निभाया था। सौंदर्या का निधन महज 31 साल की उम्र 17 अप्रैल 2004 को हुआ, हालांकि अपनी फिल्मों के जरिए सौंदर्या हमेशा फैंस के बीच रहेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
Sooryavansham - फोटो : file photo
सौंदर्या भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने करीमनगर जा रही थीं, तभी बेंगलुरू के जक्कुर एयरफील्ड से उड़ान भरकर जब हेलीकॉप्टर 100 फीट तक पहुंचा तभी क्रैश हो गया। हादसे में सौंदर्या, उनके भाई और दो अन्य की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त सौंदर्या सात महीने की प्रेग्नेंट थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
soundarya - फोटो : file photo
लोग सौंदर्या की एक्टिंग के ही दीवाने नहीं थे बल्कि स्क्रीन पर उनका जो अंदाज था लोग उस पर भी फिदा थे। उनके स्टारडम की वजह से लोग उन्हें 'मॉडर्न तेलुगू सिनेमा की सावित्री' तक कहते थे। हिंदी भाषी क्षेत्रों में सौंदर्या को लोग सूर्यवंशम के जरिए जानते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ये फिल्म टीवी पर बार-बार क्यों दिखाई जाती है।

4 of 5
Soundarya - फोटो : social media
अक्सर चैनल चेंज करते वक्त आपको सेट मैक्स पर ठाकुर भानुप्रताप सिंह की आवाज सुनाई देती होगी। अमिताभ खुद इस बात को मानते हैं कि सूर्यवंशम को टीवी पर खूब दिखाया गया है। एक बार उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'ऐसे कई लोगों से मिला हूं जो इस फिल्म को पसंद करते हैं।' इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि सूर्यवंशम ग्रामीण भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
soundarya - फोटो : file photo
सूर्यवंशम के टीवी पर खूब दिखाए जाने का मजाक अक्सर बनता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे का कारण क्या है। दरअसल, सेटमैक्स चैनल ने सूर्यवंशम की रिलीज के वक्त इसके प्रसारण के राइट्स 100 साल के लिए खरीद लिए थे। यही कारण है कि अमिताभ बच्चन और सौंदर्या की ये फिल्म आपको बार-बार टीवी पर दिखाई देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें