फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सूर्यवंशी' से पहले टीवी पर बच्चों के बीच खिलेगा 'सिंबा', रोहित शेट्टी ने शुरू की इस नई सीरीज की शूटिंग

Wed, 04 Nov 2020 06:32 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक हैं। वह अपने किसी भी काम को पूरा करने का कोई छोटा सा मौका भी नहीं छोड़ते। अभिनेता रणवीर सिंह के साथ शुरू होने वाली उनकी फिल्म 'सर्कस' में अभी थोड़ा वक्त है इसलिए रोहित शेट्टी ने सोचा कि इतने समय में क्यों न अपनी एनीमेशन टीवी सीरीज 'स्मैशिंग सिंबा' पर ही काम कर लिया जाए!
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हरी शर्ट और खाकी पैंट पहने रोहित दिखे मुंबई के महबूब स्टूडियोज में। यहां रोहित शेट्टी अपनी कंपनी रोहित शेट्टी पिक्चर्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर एक एनीमेशन सीरीज 'स्मैशिंग सिंबा' की रचना कर रहे हैं जो टीवी पर दिवाली के आसपास 14 नवंबर से प्रसारित होना शुरू होगी। यह चरित्र रोहित की फिल्मों की अपनी पुलिस फ्रेंचाइजी के रणवीर सिंह के निभाए किरदार सिंबा से प्रेरित है।
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : file photo
इस टीवी सीरीज का बहुत सारा काम वैसे तो एनीमेशन स्टूडियो के भीतर ही होना है। लेकिन इसके कुछ बेसिक्स और इसकी टाइमलाइन सीक्वेंस की शूटिंग शुरू करने के लिए रोहित बुधवार को मेहबूब स्टूडियोज पहुंचे। लॉकडाउन के बाद सबसे पहले शूटिंग शुरू करने वालों में रोहित अव्वल नंबर रहे हैं। 'खतरों के खिलाड़ी' का फिनाले शूट करके रोहित ने ही इस काम में बाजी मारी थी।

4 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : file photo
रोहित शेट्टी ने अपनी पुलिस फ्रेंचाइजी की शुरुआत अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' से की थी। इसके बाद यह किरदार सिंघम रोहित ने छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए टीवी पर भी एनिमेशन रूप में उतार दिया। सिंघम की अपार सफलता के बाद रोहित अब सिंबा के साथ भी टीवी पर उतरने के लिए एकदम तैयार हैं। वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'सिंबा' को दर्शकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। रोहित को भरोसा है कि टीवी पर सिंबा के एनिमेशन किरदार को भी बच्चे उतना ही पसंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : file photo
बहुत ही जल्द रोहित शेट्टी अपनी फिल्म 'सर्कस' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए रोहित ने रणवीर सिंह का चुनाव किया है। रणवीर के साथ इस फिल्म में पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के लिखे नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' से प्रेरित होगी। इधर, रोहित की पुलिस फ्रेंचाइजी की ही एक फिल्म 'सूर्यवंशी' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

पढ़ें: करवा चौथ का हिंदी सिनेमा में दिख चुका है खास महत्व, इन पांच फिल्मों के सीन हुए सबसे हिट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें