फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज पंचोली के हाथ लगी ये बड़ी बायोपिक, टाइगर श्रॉफ से मानी जाती है टक्कर

Thu, 23 May 2019 12:14 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
Sooraj Pancholi

हिंदी सिनेमा के सुल्तान सलमान खान की खोज माने जाने वाले हीरो सूरज पंचोली का करियर फिर से उफान पर है। उनकी नई फिल्म सैटेलाइट शंकर सितंबर में रिलीज होने जा रही है। लेकिन उससे पहले ही उनकी एक और फिल्म का ऐलान हो गया है। सूजर पंचोली जल्द ही एक बायोपिक में काम करने जा रहे हैं।

फिल्मी दुनिया में सूरज पंचोली को टाइगर श्रॉफ की टक्कर का माना जाता है। दोनों ने अपना करियर भी आगे पीछे शुरू किया। सूरज ने 2015 में आई फिल्म हीरो से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। फिर बीच में वह अपनी महिला दोस्त की आकस्मिक मृत्यु के विवादों के चलते सिनेमा से दूर रहे। इस साल 8 जनवरी को सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्टर शेयर कर सूरज की नई फिल्म की घोषणा की। 

यह पोस्टर सूरज की आने वाली फिल्म सैटेलाइट शंकर का था, जिसमे वह एक आर्मी अफ्सर की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा सूरज पंचोली ने एक और फिल्म शूट की है जिसका नाम टाइम टू डांस है। यह फिल्म सलमान की खास दोस्त कटरीना कैफ की बहन इजाबेल कैफ की डेब्यू फिल्म है। 
 
इसी बीच सूरज पंचोली के हाथों एक और बड़ा ऑफर लगा है। यह ऑफर एक बड़ी बायोपिक का है जो एक मशहूर बॉक्सर की कहानी है। सूरज भी इस नए ऑफर को पाकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने इस रोल के लिए तैयारी भी करनी शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिर तक शुरू हो जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें