फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sooraj Pancholi: जिया खान के साथ अपने रिश्ते पर सूरज पंचोली का खुलासा, बोले- उस समय मैं...

Sun, 30 Apr 2023 12:32 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जिया खान, सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस में जांच के 10 साल के बाद सीबीआई कोर्ट का फैसला आ गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी रहे अभिनेता सूरज पंचोली को अदालत ने बरी कर दिया है। आरोप मुक्त होने के बाद अब अभिनेता ने जिया और अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की है। उन्होंने खुलासा  किया है कि जिया के आत्महत्या करने के कुछ महीनों पहले ही दोनों रिलेशनशिप में आए थे। 
PS 2: 'तुम अपनी मां जितनी लंबी हो', पोन्नियन सेल्वन 2 की स्क्रीनिंग में तृषा ने की आराध्या बच्चन की तारीफ
विज्ञापन

2 of 5
जिया खान, सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान सूरज ने कहा कि मैं जिया को केवल पांच महीनों से ही जानता था।  इतने कम समय में मेरे लिए यह समझना बेहद मुश्किल  था  कि जिया डिप्रेशन से गुजर रही है। अभिनेता ने कहा, ''आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि मैं उसे केवल पांच महीने से जानता था, यह बहुत ही छोटा रिश्ता था। मैं उसे शायद छह महीने से पूरी तरह से जानता था, उनमें से पांच महीने हम रिलेशनशिप में थे। यह जानना बहुत मुश्किल है कि कोई व्यक्ति पांच महीनों में किन चीजों से गुजर रहा है। उस उम्र में, मैं उस स्थिति को समझने के लिए भी थोड़ा बहुत अपरिपक्व भी था कि वह किन चीजों से गुजर रही है।"
Filmy wrap: 'धूम 4' को लेकर अटकलें तेज और केआरके के निशाने पर आईं सारा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन

3 of 5
जिया खान और सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने जिया के परिवार को बताया था कि वह डिप्रेशन से गुजर रही है, उस वक्त मैं उसके लिए जितना कर सकता था उतना किया, लेकिन मैं फिर से याद दिलाना चाहूंगा कि उस समय मैं सिर्फ 20 साल का था। उस उम्र में मैं अपना ख्याल ठीक से नहीं रख सकता था, लेकिन मैंने जिया की देखभाल करने की पूरी कोशिश की जो मुझसे उम्र में कुछ साल बड़ी थी।'' 
Mrunal Thakur: 'ट्रेन से कूदकर देना चाहती थीं जान', संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुईं मृणाल ठाकुर

4 of 5
जिया खान-राबिया खान-सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने कहा कि उसे मेरी नहीं, उसके परिवार की जरूरत थी जो उसका समर्थन करे। दुखद सच्चाई यह है कि उसका परिवार और उसकी मां जिया की जिंदगी में तभी मौजूद थे, जब उन्हें आर्थिक मदद की जरूरत थी। जिया खान के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में केवल तीन फिल्मों में अभिनय किया। 
Eros Cinema Torn Down: मुंबई का आइकॉनिक इरोस थिएटर टूटा, विवेक अग्निहोत्री-वीर दास ने जाहिर किया दुख
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिया खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने 2007 में निशब्द में अमिताभ बच्चन के साथ अपनी शुरुआत की थी। साल 2008 में वह गजनी में आमिर खान के साथ  स्क्रीन साझा करती नजर आई थीं। इसके बाद वह  साल 2010 में मल्टीस्टारर सुपरहिट फिल्म हाउसफुल का हिस्सा थीं।
Mahekk Chahal: 'तुमको हिंदी आती नहीं है और तुम शो करोगी', ट्रोल्स को लेकर नागिन फेम महक चहल का छलका दर्द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें