फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sooraj Pancholi: सूरज पंचोली ने किया लव लाइफ का खुलासा, कहा- गर्लफ्रेंड ने कभी जिया खान मामले पर नहीं की चर्चा

Sat, 07 Oct 2023 12:29 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जिया खान-सूरज पंचोली - फोटो : social media
अभिनेता सूरज पंचोली की जिंदगी अब पटरी पर लौट रही है। जिया खान सुसाइड केस में करीब एक दशक लंबी लड़ाई अभिनेता के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रही। इस साल अप्रैल में उन्हें और उनके परिवार को सीबीआई अदालत ने बरी कर दिया। जिंदगी में आए इन उतार-चढ़ावों के बाद भी सूरज का प्यार में भरोसा कायम है। हाल ही में उन्होंने इंडस्ट्री को लेकर बात की और इसी दौरान उन्होंने अपनी लव लाइफ का भी जिक्र किया और बताया कि वह रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें फिर से प्यार मिल गया है और वह किसी ऐसी लड़की के साथ रिश्ते में हैं, जो उन्हें समझती है।
विज्ञापन

2 of 5
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिए इंटरव्यू में सूरज से 'अली-बाबा' अभिनेता शीजान खान के बारे में पूछा गया, जिन्हें 2022 में पूर्व प्रेमिका और सह कलाकार तुनिशा शर्मा को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सूरज ने साझा किया कि इस तरह का मीडिया ट्रायल किसी को प्यार से अलग नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, "मैं प्यार में विश्वास करता हूं। मुझे उसके (जिया खान) बाद भी प्यार हुआ है।"
Pankaj Tripathi: संघर्ष के दिनों के बारे में बात करने से क्यों बचते हैं पंकज त्रिपाठी? अभिनेता ने बताई वजह
विज्ञापन

3 of 5
सूरज पंचोली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साक्षात्कार में अभिनेता से पूछा गया कि क्या वह पिछले सात वर्षों से रिश्ते में थे? इस पर सूरज ने कहा, "इतने लंबे समय से नहीं, लेकिन मैं एक रिश्ते में हूं, बस इतना ही नहीं। हमने अपने अतीत के बारे में कभी बात नहीं की है। वहां है इसकी कोई ज़रूरत नहीं है, इसलिए हर कोई एक साथी की तलाश में है, है ना?"
Dono Fresh Faces: ‘दोनो’ में इन पांच उम्दा कलाकारों को भी मिला चमकने का मौका, जानिए इनकी पूरी जन्मकुंडली

4 of 5
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सूरज पर अपनी प्रेमिका व अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था, जिसके बाद इस साल अप्रैल में इस आरोप से बरी कर दिया गया था। मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत ने सबूतों के अभाव में सूरज को सभी आरोपों से बरी कर दिया। जज ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा, 'सबूतों की कमी के कारण यह अदालत आपको (सूरज पंचोली) दोषी नहीं ठहरा सकती, इसलिए बरी कर दिया गया है।'

Salman Khan: 'मैंने प्यार किया' में सलमान खान को कास्ट नहीं करना चाहते थे सूरज बड़जात्या, फिर ऐसे बनी बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिया खान - फोटो : social media
बता दें कि 25 साल की अभिनेत्री जिया खान, जून 2013 में अपने मुंबई स्थित आवास पर मृत पाई गई थीं। चार दिन बाद अभिनेत्री के अपार्टमेंट से छह पन्नों का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। अभिनेत्री की मां राबिया ने कहा कि सूरज पंचोली (जिया का बॉयफ्रेंड) उनकी मौत के लिए जिम्मेदार है, जिसके कारण उन्हें अपनी जान लेनी पड़ी। जिया खान ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 19 साल की उम्र में 2007 में फिल्म 'निशब्द' से की थी। अपने करियर के छोटे से समय में वह 'गजनी' और 'हाउसफुल' जैसी हिट फिल्मों में नजर आईं।
Aarya 3: 'शेरनी के लौटने का वक्त हो गया है..', सुष्मिता सेन ने 'आर्या 3' की रिलीज का फैंस को दिया हिंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें