फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sooraj Barjatya: 'विवाह' में सलमान की जगह शाहिद क्यों बने 'प्रेम', 19 साल बाद सूरज बड़जात्या ने खोल दिया राज

Wed, 29 Jan 2025 07:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sooraj Barjatya: 19 साल बाद फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या ने यह राज खोल दिया कि क्यों उन्होंने अपनी फिल्म 'विवाह' में सलमान खान की जगह शाहिद कपूर को कास्ट किया। 
विज्ञापन
1 of 5
सूरज बड़जात्या, सलमान खान, शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान और फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या की जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इनमें 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ साथ हैं' जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में अभिनेता का नाम प्रेम था। हालांकि, जब सूरज बड़जात्या ने अपनी फिल्म 'विवाह' बनाई तो उसमें उन्होंने प्रेम के रूप में सलमान खान की जगह शाहिद कपूर को कास्ट किया। इस के पीछे की वजह का सूरज ने हाल ही में खुलासा किया है।
Shahid Kapoor: 'देवा' स्टार शाहिद के करियर की पांच फिल्मों की कमाई, कबीर सिंह से लेकर उड़ता पंजाब तक शामिल
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सूरज बड़जात्या - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher
'विजन से कभी नहीं किया समझौता'
हाल ही में एक बातचीत के दौरान सूरज बड़जात्या ने बताया कि क्यों उन्होंने सलमान खान के बजाय शाहिद कपूर को 'विवाह' में कास्ट किया। सूरज ने कहा, "मैंने अपनी फिल्म निर्माण यात्रा की शुरुआत से ही कभी अपने विजन से समझौता नहीं किया।" 
Shahid Kapoor: क्या शाहिद कपूर को लगता है इस बात से डर, बोले- ‘किरदारों में ढलने के लिए करना पड़ता है त्याग’
विज्ञापन

3 of 5
सूरज बड़जात्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विवाह के लिए ऐसे सितारे की थी जरूरत
सूरज का मानना था कि प्रेम के किरदार के लिए किसी ऐसे अभिनेता की जरूरत थी जो मासूमियत और युवावस्था का प्रतीक हो और सलमान उस समय उस किरदार के लिए उपयुक्त नहीं लग रहे थे। 'विवाह' की कहानी शुरू करने से पहले सूरज बड़जात्या की पिछली फिल्म 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म में करीना कपूर, अभिषेक बच्चन और ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे। 

4 of 5
सूरज बड़जात्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मैं प्रेम की दीवानी हूं के बाद सलमान से किया था संपर्क
इसके बाद सूरज बड़जात्या ने सलमान खान से संपर्क किया था और दोनों ने एक प्रोजेक्ट पर पर काम करने की योजना बनाई। हालांकि, उस समय सूरज के पास सलमान के लिए कोई खास कहानी नहीं थी, क्योंकि वह अपने पिता से मिले एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूरज बड़जात्या - फोटो : साभार- दूरदर्शन
शाहिद लगे किरदार के लिए ज्यादा उपयुक्त
सूरज ने इस बारे में कहा कि जब 'विवाह' के लिए कास्टिंग की बात आई तो उन्होंने शाहिद कपूर को इसलिए चुना क्योंकि वह उस किरदार में मासूमियत और युवा दिखने के साथ अधिक फिट बैठते थे।  सूरज को लगा था कि सलमान एक बड़े स्टार होने की उस किरदार में फिट नहीं होंगे। उन्होंने कहा, "इसमें भोलेपन चाहिए, उम्र चाहिए और उम्र तो किसी की रुकने वाली नहीं है।"
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें