फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl: एक्शन फिल्मों के दौर में फैमिली ड्रामा के किंग बने सूरज बड़जात्या, सलमान को बनाया स्टार

Wed, 22 Feb 2017 06:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
सूरज
सूरज बड़जात्या का नाम ऐसे निर्देशकों में शुमार है जिन्होंने भारतीय सिनेमा में फैमिली ड्रामा और रीमेक का दौर शुरू किया। साफ-सुथरी और ट्रेडिशनल फिल्में बनाने वाले सूरज बड़जात्या का आज जन्मदिन है। 22 फरवरी 1964 को जन्मे सूरज ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1989 में फिल्म 'मैंने प्यार किया' के निर्देशन से की थी। आइए जानते हैं सूरज की उन फिल्मों के बारे में जिनसे दर्शकों को 'प्रेम' हो गया।
विज्ञापन

B'day Spl: एक्‍शन फिल्मों के दौर में फैमिली ड्रामा के किंग बने सूरज बड़जात्या, सलमान को बनाया स्टार

2 of 8
सूरज
सूरज बड़जात्या के सबसे फेवरेट हीरो सलमान खान हैं। फिल्म 'मैंने प्यार किया' ने सलमान खान को सुपरस्टार बना दिया था। आप ऐसा भी कह सकते हैं कि सलमान को सुपरस्टार बनाने वाले सूरज बड़जात्या ही हैं। सूरज को प्रेम नाम से खास लगाव है। वो अपनी हर फिल्म में सलमान खान का नाम 'प्रेम' रखते हैं। एक समय पर सलमान खान को लोग प्रेम नाम से जानने लगे थे। फैमिली ड्रामा फिल्मों के ट्रेंड सेटर बने सूरज....
विज्ञापन

B'day Spl: एक्‍शन फिल्मों के दौर में फैमिली ड्रामा के किंग बने सूरज बड़जात्या, सलमान को बनाया स्टार

3 of 8
सूरज
मैंने प्यार किया (1989)- सूरज की ज्यादातर फिल्में राजश्री प्रोडक्‍शन में ही बनती हैं। फिल्म 'मैंने प्यार किया' से सूरज ने अपने करियर की शुरुआत की थी। सूरज की पहली ही फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। ये फिल्म दोस्ती और फिर प्यार की कहानी थी। सूरज ने इस प्रेम कहानी को बखूबी परदे पर पेश किया था। इस फिल्म के बाद सलमान खान और सूरज बड़जात्या ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

B'day Spl: एक्‍शन फिल्मों के दौर में फैमिली ड्रामा के किंग बने सूरज बड़जात्या, सलमान को बनाया स्टार

4 of 8
सूरज
हम आपके हैं कौन (1994)- सूरज बड़जात्या ने अपनी फिल्मों में शादी के कॉन्सेप्ट को नई पहचान दी थी। ये फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। 14 गानों के साथ बनी इस फिल्म में भारतीय संस्कृति को बखूबी दिखाया गया था। ये फिल्म 'नदिया के पार' का रीमेक थी। इस फिल्म में भी सलमान खान का नाम प्रेम था। इस फिल्म को देखने के बाद देश में शादी के जश्न को मनाने का तरीका ही बदल गया ‌था।
विज्ञापन

B'day Spl: एक्‍शन फिल्मों के दौर में फैमिली ड्रामा के किंग बने सूरज बड़जात्या, सलमान को बनाया स्टार

5 of 8
सूरज
हम साथ-साथ हैं (1999)- दर्शक आज भी इस फिल्म को बार-बार देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म में कई परिवारों की कहानी को दर्शाया गया था। इसमें भी सलमान खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर और तबू जैसे बड़े कलाकारों ने काम किया था। ये फिल्म 'रामायण' के कॉन्सेप्ट पर आधारित थी। साथ ही इसमें भारत में ज्वॉइंट फैमिली की परेशानियों को दिखाया गया था।
विज्ञापन

B'day Spl: एक्‍शन फिल्मों के दौर में फैमिली ड्रामा के किंग बने सूरज बड़जात्या, सलमान को बनाया स्टार

6 of 8
सूरज
मैं प्रेम की दीवानी हूं (2003)- सूरज बड़जात्या ने 'नदिया के पार' के बाद 1976 में आई फिल्म 'चितचोर' का रीमेक बनाने की सोची। अपनी इस फिल्म को सूरज ने नाम दिया 'मैं प्रेम की दीवानी हूं'। फिल्म में ऋतिक रोशन, करीना कपूर और अभिषेक बच्चन जैसे नए कलाकारों ने काम किया। लेकिन इस बार सूरज का फैमिली ड्रामा नहीं चल पाया। ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। 
विज्ञापन

B'day Spl: एक्‍शन फिल्मों के दौर में फैमिली ड्रामा के किंग बने सूरज बड़जात्या, सलमान को बनाया स्टार

7 of 8
सूरज
विवाह (2006)- एक फ्लॉप के बाद सूरज ने तीन साल बाद फिर से कम बैक किया। इस बार सूरज के पास अरेंज मैरिज का कॉन्सेप्ट था। फिल्म में 'इश्क-विश्क' कपल शाहिद कपूर और अमृता कपूर ने बेहतरीन अदाकारी की। फिल्म में लड़की देखने से लेकर शादी तक की एक-एक रश्म को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया। ये फिल्म हिट रही और एक बार फिर सूरज चमक उठे।
विज्ञापन

B'day Spl: एक्‍शन फिल्मों के दौर में फैमिली ड्रामा के किंग बने सूरज बड़जात्या, सलमान को बनाया स्टार

8 of 8
सूरज
प्रेम रतन धन पायो (2015)- विवाह बनाने के बाद सूरज 9 साल तक बॉलीवुड से दूर रहे। इसके बाद साल 2015 में सूरज फिर से सलमान खान को लेकर परदे पर लौटे। फिल्म में सोनम कपूर ने लीड रोल निभाया। इस फिल्म में सूरज ने 16 साल बाद सलमान खान के साथ फिर से काम किया था। फिल्म की कहानी में कुछ खास दम नहीं था लेकिन  सलमान के फैंस ने उन्हें निराश नहीं किया। फिल्म ने 100 करोड़ रुपए कमाकर सलमान और सूरज की अच्छी दिवाली मनाई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें