'बिग बॉस' के बाद अब सलमान खान अपना नया टीवी शो 'दस का दम' लेकर आ रहे हैं। यह शो 10 साल बाद आ रहा है। इससे पहले साल 2008 में सलमान का ये शो काफी हिट हुआ था। इस बार यह बिल्कुल अलग अंदाज में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
दानिश खान
इस शो को लेकर सलमान की फीस की भी खबर आई। कहा जा रहा था कि 52 साल के सलमान इस शो के लिए मोटी रकम ले रहे हैं। इस सीजन के लिए सलमान खान ने 78 करोड़ रुपए फीस ली है।
विज्ञापन
3 of 5
सलमान खान
हाल ही में सोनी टीवी के हेड दानिश खान ने सलमान की पेमेंट के बारे में बयान दिया। टेली चक्कर से बात करते हुए जब दानिश से सलमान की फीस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं टेढ़े प्रश्नों का टेढ़ा ही जवाब देता हूं।'
4 of 5
सलमान खान
बहरहाल दानिश ने खुद को इस सवाल से बड़ी ही आसानी से बचा लिया। इसके बाद जब दानिश से पूछा गया कि क्या सलमान इसे अपने स्टाइल में खेलेंगे। तो उन्होंने कहा कि यह गलत खबर है। ऐसा कुछ नहीं होगा।
इसका मतलब सलमान को शो के फॉर्मेट के हिसाब से ही चलना होगा। दानिश के जवाब के बाद यह कंफर्म नहीं है कि सलमान को 78 करोड़ रुपए फीस मिल रही है। इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। बता दें कि यह शो जल्द ही सोनी चैनल पर शुरू होगा।