फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द से तड़प कर युवक ने बिता दिए 12 साल, अब सोनू सूद उठाएंगे इलाज का खर्च

Thu, 19 Nov 2020 07:17 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम
कोरोना काल में मसीहा बनकर उभरे सोनू सोद भारत में कोविड 19 फैलने के बाद से लोगों की मदद कर रहे हैं। लगभग आठ महीने से सोनू अलग-अलग तरीकों से लोगों को सहायता पहुंचा रहे हैं। कभी भी वह किसी का इलाज करा रहे हैं तो कभी बच्चों के स्कूल की फीस भर रहे हैं। लोगों को सोनू से अब इतनी उम्मीद हो गई है कि वे अपनी हर छोटी-बड़ी समस्या उन्हें बता रहे हैं। हाल ही में एक ऐसा ही शख्स सामने आया जो अपनी बीमारी से पिछले 12 सालों जूझ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
हाल ही में अमनजीत सिंह नाम के एक शख्स ने ट्विटर पर सोनू सूद को टैग करते हुए उनसे मदद मांगी। उस शख्स ने वीडियो में बताया कि वह पिछले 12 साल से सर्वाइकल की समस्या से जूझ रहा है। अब स्थिति ये आ चुकी है कि वह निजी काम भी नहीं कर पा रहा।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : फाइल
अमनजीत ने लिखा, 'सोनू सूद सर बस आप ही सहारा हो। मेरा परिवार, मेरा इलाज कराने असमर्थ है। मैंने अपनी जिंदगी के 12 साल खो दिए हैं। कोविड के कारण कोई रिश्तेदार मदद नहीं कर रहा है। आपसे गुजारिश है कि मेरी मदद कीजिए। मार्च में मेरा ऑपरेशन होना था पर अब तक नहीं हो पाया।'

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : फाइल
इस युवक की परेशानी सुन सोनू सूद तुरंत मदद को तैयार हो गए। उन्होंने अमनजीत को ट्विटर पर जवाब देते हुए लिखा, '12 साल की तकलीफ समझो खत्म। आप 20 तारीख को सफर करेंगे और 24 तारीख को आपकी सर्जरी होगी।' सोनू सूद की इस मदद पर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : फाइल
बता दें कि भारतीय चुनाव आयोग ने सोनू सूद को पंजाब राज्य का स्टेट आइकन नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को लेकर सोमवार को एक पत्र जारी किया गया था। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू ने बताया था कि सोनू सूद को स्टेट आइकन नियुक्त करने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय पंजाब की तरफ से भारतीय चुनाव आयोग को एक प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी मंजूरी मिल गई है।

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रही हैं शालिनी, इस सुपरस्टार से शादी करने के बाद छोड़ दी फिल्म इंडस्ट्री

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें