फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू सूद के नाम पर हो रही है ठगी, अभिनेता ने लोगों से कहा- 'ऐसे जाल में न फंसें...'

Mon, 08 Jun 2020 04:57 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सून सूद लॉकडाउन में फंसे हजारों प्रवासी मजूदरों, छात्रों और जरूरतमंदों को घर पहुंचा चुके हैं। वह इन लोगों की नि:शुल्क मदद कर रहे हैं, लेकिल कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो उनके नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बात की जानकारी सोनू सूद ने खुद सोशल मीडिया के द्वारा दी है। अभिनेता ने उनके नाम पर ठगी करने वालों का भांड़ा फोड़ा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि कुछ लोग उनके नाम पर ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही अभिनेता ने ऐसे लोगों से बचने के लिए कहा है। सोनू सूद के नाम पर ठगी वाले लोगों ने उनकी तस्वीर का भी इस्तेमाल किया है और उनके नाम से एक मजदूर हेल्प फंड 'सोनू सूद: हेल्प फंड एकाउंट ऑफ ग्रुप सोनू सूद' बना दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
इस मजदूर हेल्प फंड के जरिए ठग लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं लोगों को सतर्क करते हुए सोनू सूद ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कृपया इस तरह के किसी भी जाल में न फंसे। कई फर्जी लोग हैं जो फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। पता चलते ही अपने नजदीकी थाने में संपर्क करें। अगर आपसे कोई भी आदमी पैसा मांगता है तो उस के बारे में तुरंत सूचित करें। हमारी यह सेवा निशुल्क हैं'। इससे पहले भी सोनू सूद ने व्हाट्सएप पर ऐसे ही कुछ लोगों का भांडा फोड़ा था। 
 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों सोनू सूद ने अपने ट्विटर पर व्हाट्सएप मैसेज के कुछ स्क्रीन शॉर्ट्स साझा किए थे जो उनके नाम पर मजदूरों से पैसा वसूलने की कोशिश कर रहे थे। फर्जी लोगों के मैसेज के स्क्रीन शॉट्स साझा करते हुए सोनू सूद ने लोगों को आगाह किया कि उनके नाम पर झांसा देने वाले लोगों की बातों में न आएं। वह लोगों को निःशुल्क घर पहुंचा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'दोस्तों, कुछ लोग आपकी जरूरत का फायदा उठाने के लिए आपसे संपर्क करेंगे। जो भी सेवा हम श्रमिकों के लिए कर रहें हैं वह बिल्कुल निःशुल्क है। आपसे अगर कोई भी व्यक्ति मेरा नाम लेकर पैसे मांगे तो मना कर दीजिए और तुरंत हमें या करीबी पुलिस अफसर को रिपोर्ट कीजिए'।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें