वैसे तो सोनू सूद का बस नाम ही किसी के भी चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के लिए काफी होता है लेकिन बात जब मुस्कुराहट फाउंडेशन के साथ की हो तो फिर तो कहने ही क्या! जी हां, मुस्कुराहट फाउंडेशन के सौजन्य से मुंबई के फीनिक्स मार्केट सिटी मॉल पहुंचे मुंबई और आसपास के करीब दो सौ बच्चों ने अपना पूरा दिन यहां सोनू सूद के साथ बिताया। इस दौरान सोनू सूद ने बच्चों से खूब बातें कीं, उनके साथ खाना खाया और खेल भी खेले।