फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरेंः सोनू सूद को हुआ कोरोना और कंगना रणौत ने रमजान को लेकर उठाए सवाल

Sun, 18 Apr 2021 07:06 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में जहां कोरोना के लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं वहीं महाराष्ट्र इस संक्रमण का हब बना हुआ है। बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार इस वायरस की चपेट में आने के बाद घर बैठे हैं। अब सोनू सूद भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। सोनू ने ट्वीट कर अपने कोविड संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि सारी सावधानियां बरतते हुए, वे खुद को क्वारंटीन कर रहे हैं।


कोविड 19 का कहर: अब सोनू सूद को हुआ कोरोना, बोले- 'क्वारंटीन हूं लेकिन मदद करता रहूंगा'
विज्ञापन

2 of 5
पीएम मोदी और कंगना रणौत - फोटो : Instagram
अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर कंगना कभी किसी पर तंज कसती हैं तो कभी किसी के सपोर्ट में ट्वीट करती हैं। इसके साथ ही वो अक्सर देश-दुनिया से जुड़े हर समसामयिक मुद्दे पर भी अपनी राय रखती हैं। अब कंगना रणौत ने रमजान में होने वाले मिलन समारोह पर रोक लगाने की बात कही है, जिसके बाद कुछ ट्विटर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।




सवाल: पीएम मोदी ने की कुंभ मेला समाप्त करने की अपील, कंगना बोलीं- रमजान पर भी लगे पाबंदी
विज्ञापन

3 of 5
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा
कोरोना संक्रमण के कारण आम से लेकर खास तक सभी परेशान हैं। भारत में कोरोना के मामले हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। वहीं, महाराष्ट्र में भी हर दिन 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसको लेकर राज्य की उद्धव सरकार ने लॉकडाउन की भी घोषणा की है। खतरनाक वायरस की चपेट में बॉलीवुड सेलेब्स भी आ रहे हैं। लगातार बॉलीवुड स्टार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा रहे हैं। अब बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है।


कोरोना संक्रमित पाए गए फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, बी-टाउन सेलेब्स दे रहे जल्द ठीक होने की दुआ

 

4 of 5
सुष्मिता सेन
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन को प्रतिष्ठित नेशनल अवार्ड 'चैंपियंस ऑफ चेंज' अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सुष्मिता को यह अवार्ड महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण में उनके योगदान के लिए दिया गया है। इस खुशी के मौके पर सुष्मिता ने एक लाइव सेशन रखा था और फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की थी। वहीं इस वीडियो में एक खास बात और है कि इसमें सुष्मिता के ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी उनके साथ नजर आए।


सुष्मिता सेन 'चैंपियंस ऑफ चेंज' अवार्ड से हुईं सम्मानित, खास मौके पर ब्वॉयफ्रेंड रोहमन भी साथ आए नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुगंधा मिश्रा, संकेत भोसले
द कपिल शर्मा’ शो में टीचर ‘विद्यावती’ का रोल निभा चुकीं कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। बता दें कि उनके चर्चा में आने की वजह भी बेहद दिलचस्प है। दरअसल, खबरें सामने आ रही हैं कि सुगंधा ने अपने लिए जीवनसाथी चुन लिया है और उनके साथ सगाई भी कर चुकी हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी सुगंधा ने तस्वीरें साझा की हैं जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। हैरान हों भी क्यों ना, सुगंधा के जीवनसाथी भी उनके साथ कपिल शर्मा शो में दिखाई दे चुके हैं।


सुगंधा मिश्रा ने कपिल शर्मा शो के इस कॉमेडियन से कर ली सगाई, अफेयर की खबरें थीं चर्चा में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें