मजदूरों की मदद के लिए अभिनेता सोनू सूद ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। लॉकडाउन के दौरान लंबे वक्त तक प्रवासी मजूदर भारी संख्या में शहरों से अपने गांव की ओर पलायन करते दिखे। यातायात के साधन बंद होने की वजह से मजदूर पैदल ही अपने घर की ओर चल पड़े थे। उस दौरान सोनू सूद ने लगातार मजदूरों और जरूरतमंदों को बस, ट्रेन और फ्लाइट से उनके घर पहुंचाने का काम किया, जिसकी सभी ने तारीफ की। अब सोनू कुछ अलग तरीके से 400 मजदूरों की मदद करने जा रहे हैं।