सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
विकास झा नाम के एक शख्स ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक शख्स अपनी मां के साथ नजर आ रहा है। वीडियो में वह शख्स उसको घर पहुंचाने के लिए सोनू सूद का धन्यवाद करता है। इतना ही उस शख्स की मां भी अभिनेता का शुक्रिया अदा करते हुए उनके लिए लंबी उम्र की कामना करती है। वीडियो में शख्स की मां कहती है, 'मेरे बेटे को मेरे पास भेजने के लिए बहुत आपका धन्यवाद, मेरी उम्र भी आपको लग जाए'।