फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू सूद ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री से की मुलाकात, मजदूरों के बाद अब मुंबई पुलिस की इस तरह करेंगे मदद

Fri, 17 Jul 2020 11:13 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद, अनिल देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लॉकडाउन के दौरान मसीहा बनकर उभरे हैं। पहले उन्होंने हजारों प्रवासी मजदूरों, छात्रों को अलग- अलग शहरों से उनके घर पहुंचाया। अब उन्होंने मुंबई पुलिस को 25 हजार फेस शील्ड्स दिए हैं। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद, अनिल देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद ने अनिल देशमुख से मुलाकात की और मुंबई पुलिस की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। अनिल देशमुख ने सोनू सूद के साथ दो तस्वीरें साझा की हैं और लिखा कि मैं सोनू सूद जी का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हमारे पुलिस कर्मियों के लिए 25 हजार फेस शील्ड्स देने का कार्य किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद ने इस ट्वीट के जवाब में लिखा, 'आपके विनम्र शब्दों से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। पुलिस के भाई- बहन असली हीरो हैं और उनके प्रशंसनीय काम के बदले कम से कम इतना तो कर ही सकता हूं। जय हिंद।'

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों सोनू सूद ने एलान किया था कि वो और उनकी टीम 400 प्रवासी मजदूरों और कामगारों के परिवारों की मदद करेगी, जो रास्ते में या तो घायल हो गए या जिनकी मौत हो गई। दरअसल अपने गांव लौटते वक्त बहुत से मजदूर रास्ते में घायल हो गए थे, वहीं कई लोगों की मौत भी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू और उनकी दोस्त नीति गोयल इन परिवारों को आर्थिक मदद देंगे। साथ ही उनके बच्चों की पढ़ाई का खर्चा भी उठाएंगे। लॉकडाउन के बाद जो मजदूर अपने घर पहुंचे हैं उनके पास इनकम का कोई रास्ता अभी नहीं है। परिवार चलाने के लिए उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोनू सूद ऐसे मजदूरों की लिस्ट निकलवाने में जुटे हुए हैं। वो उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के अधिकारियों से संपर्क में हैं। इससे उन परिवारों के बारे में पता चल सकेगा। 

जब सुशांत ने नेशनल टेलीविजन पर अंकिता को किया प्रपोज, कहा था- 'सात जन्म तक तुम्हारा साथ चाहता हूं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें