फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मणिकर्णिका' विवाद पर आया सोनू सूद का बयान, कंगना रनौत की बोलती कर दी बंद

Sat, 01 Sep 2018 01:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कंगना रनौत
कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' रिलीज से कुछ महीने पहले ही विवादों में घिर गई है । फिल्म में सेकेंड लीड निभाने वाले सोनू सूद ने फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया है । हालांकि फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई थी और पोस्ट प्रोडक्शन काम शुरू कर दिया गया था । फिल्म में कुछ पैच वर्क बाकी था । इसके लिए सोनू को कुछ सीन दोबारा शूट करने के लिए कहे गए थे ।
विज्ञापन

2 of 7
कंगना रनौत
सोनू फिल्म में मराठा वॉरियर सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभा रहे थे। उनके फिल्म छोड़ने की खबर से बॉलीवुड में खलबली मच गई । सोनू का कहना था कि उन्होंने कंगना की मनमानियों की वजह से ये फिल्म छोड़ी । इसके बाद कंगना का बयान भी आया ।
विज्ञापन

3 of 7
kangana ranaut
कंगना ने कहा कि सोनू किसी महिला डायरेक्टर के अंडर में काम नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ दी । टीम को मुझपर पूरा भरोसा था लेकिन लगता है सोनू को न भरोसा था और न डेट्स। यहां तक कि उन्होंने मुझे अपनी बात रखने का मौका भी नहीं दिया। सोनू और मैं पिछले साल के बाद से नहीं मिले ।

4 of 7
कंगना रनौत
कंगना के बयान के बाद अब सोनू सूद ने भी क्वीन पर निशाना साधा है । उन्होंने कहा, 'महिला निर्देशक के अंडर में काम करने की बात ही नहीं है । मैंने फिल्म इसलिए छोड़ी क्योंकि मैं सहज नहीं था । अगर मैं लिंग पक्षपाती होता तो हैप्पी न्यू ईयर में फराह खान के साथ काम क्यों करता । मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं ।'
विज्ञापन

5 of 7
kangana ranaut
बता दें कि कंगना ने कहा था, 'मैं और सोनू पिछले एक साल से मिले ही नहीं है। वो अपनी नई फिल्म 'सिम्बा' में व्यस्त हैं। उन्होंने हमें शूटिंग के लिए जो डेट्स बताई थीं, उन पर भी वो सेट पर नहीं आए। प्रोड्यूसर्स ने उन्हें फिल्म दिखाई और लेखकों ने उन्हें पैचवर्क के लिए कहानी सुनाई । लेकिन उन्होंने मुझसे मिलने से इंकार कर दिया।'
विज्ञापन

6 of 7
कंगना रनौत
कंगना आगे कहती हैं, 'जब मैंने आखिरी बार उनसे बात की थी तब उन्होंने कहा था कि मैं किसी नए कलाकार के साथ अपनी फिल्म बना सकती हूं। उसके बाद मैंने जीशान अयूब को फिल्म की कहानी सुनाई। जब सोनू को इस बात का पता चला तो उन्होंने तुरंत हमारे स्टूडियो से बात की और अपनी तारीखें दे दीं। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। जीशान ने हमें अपनी डेट्स दे दी थीं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Kangana Ranaut
फिल्म में जीशान अयूब को सोनू की जगह कास्ट कर लिया गया है । सोनू वाले सारे सीन को दोबारा शूट किया गया है । कंगना ने ये भी बताया था कि सोनू ने डायरेक्टर के साथ मिलकर कुश्ती के कुछ सीन शूट करवा लिए थे । जो स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं थे । वो चाहते हैं कि प्रोड्यूसर कुश्ती वाला सीन रखें क्योंकि उसमें उनकी बॉडी दिखेगी। जब लेखकों ने यह सीन देखा तो उन्होंने खुद कहा कि उन्हें यह सीन नहीं चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें