सोनू सूद
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि सोनू सूद अब तक हजारों की तादात में लोगों को उनके घर भेज चुके हैं। लाचार और मजबूर इस महिला की तस्वीर किसी ने सोशल मीडिया पर डाली थी। वहीं से तस्वीर वायरल हुई, जैसे ही इस वायरल तस्वीर पर सोनू सूद की नजर पड़ी, उन्होंने मदद का हाथ बढ़ा दिया। सोनू सूद का कहना है कि जब तक हर एक प्रवासी मजदूर अपने घर नहीं पहुंच जाता, वह अपनी इस मुहिम को जारी रखेंगे।