फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना की आलोचना के बाद उद्धव ठाकरे से मिले सोनू सूद, बाहर निकलते ही कही ये बड़ी बात

Mon, 08 Jun 2020 12:10 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिले सोनू सूद - फोटो : Social Media
प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने का जिम्मा उठाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की शिवसेना नेता संजय राउत ने अचोलना की थी। संजय राउत ने अपने एक बयान में कहा था कि सोनू सूद एक अभिनेता हैं, वो पैसे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। अभिनय करना ही उनका पेशा है। इस अलोचना के बाद सोनू सूद ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। 

विज्ञापन

2 of 6
सोनू सूद - फोटो : ANI
रविवार शाम सोनू सूद मातोश्री में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद सोनू सूद ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर पार्टी ने उनका समर्थन किया है और इसके लिए वो सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
हालांकि जब सोनू सूद मातोश्री में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे से मुलाकात कर रहे थे तो उसी समय संजय राउत ने भी एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'आखिर सोनू सूद महाशय को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के घर का पता मिल गया है। मातोश्री पहुंच चुके हैं, जय महाराष्ट्र!'
 

4 of 6
संजय निरुपम
कांग्रेस ने की आलोचना
मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा कि लॉकडाउन में सूद ने बहुत अच्छा काम किया है। उनके काम की सराहना की जानी चाहिए। लेकिन ऐसा करने की बजाय शिवसेना सूद की आलोचना कर रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
आशीष शेलार - फोटो : social media
भाजपा बोली महाराष्ट्रद्रोही है शिवसेना!
मुंबई भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आशीष शेलार ने भी शिवसेना पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो महाराष्ट्र में अच्छा काम कर रहे हैं उसे शिवसेना रोक रही है क्या यह महाराष्ट्र द्रोह नहीं है? सूद ने प्रवासी मजदूरों की मदद की। सूद के कार्य की प्रशंसा ही होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संजय राउत, सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
क्या कहा था राउत ने?
शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि सोनू सूद बेहतरीन अभिनेता हैं। फिल्मों के लिए एक अलग निर्देशक होता है। उन्होंने जो काम किया है वह अच्छा है लेकिन इस बात की संभावना है कि उनके पीछे एक राजनीतिक निर्देशक हो। इससे पहले भी, संजय राउत ने सोनू सूद पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वह बहुत चालाकी से 'महात्मा' सूद बनने की ओर हैं। रविवार को शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में संजय राउत ने पूछा कि 'आखिर जब लॉकडाउन में लोगों को कहीं आने-जाने की अनुमति नहीं है तो बिना किसी राजनीतिक दल की मदद के उन्हें बसें कैसे मिल जा रही हैं?' राउत ने लिखा कि लॉकडाउन में अचानक एक नया 'महात्मा' सूद आया है। जब राज्य सरकारें किसी प्रवासी मजदूर को कहीं जाने की अनुमति नहीं दे रही हैं तो वो कहां जा रहे हैं?' सोनू सूद पर हमला करते हुए राउत ने यहां तक कहा कि बहुत जल्दी ही वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल सकते हैं और मुंबई के सेलिब्रिटी मैनेजर बन सकते हैं। 

जावेद अख्तर हुए रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड से सम्मानित, पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें