फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेक पहल: 'वैक्सीनेशन तक की दूरी, चलो मिलकर करें पूरी', सोनू सूद ने लॉन्च की नई एप 'कवरेज'

Fri, 25 Jun 2021 06:37 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोनावायरस की दूसरी लहर का भयावह रूप देखने को मिला है। जहां एक तरफ लोग दूसरी लहर के प्रकोप से उभर नहीं पाए हैं तो वहीं तीसरी लहर ने भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इस दौरान सोनू सूद ने एक मसीहा बनकर लोगों की हर मुमकिन मदद की है। आजकल लोग उन्हें 'रियल लाइफ हीरो', 'धरती का भगवान' इन नामों से भी पुकारने लगे हैं। सोनू सूद ने उस वक्त लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया जब लोग कोरोना काल में अपने घर पहुंचने के लिए भटक रहे थे, रो रहे थे और मदद की गुहार लगा रहे थे। सोनू ने बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद की और आज उन्हें पूरी दुनिया सलाम कर रही है। हाल ही में सोनू ने अपना सुपर मार्केट भी खोला था। उनके इस सुपरमार्केट का नाम 'सोनू सूद की सुपरमार्केट' है। 

लोगों को कोरोना से बचने और उसके प्रभाव को कम करने का एक मात्र साधन वैक्सीन ही नजर आ रहा है। बीते दिनों हालात ये हो चुके थे कि लोगों को वैक्सीन के लिए स्लॉट ही नहीं मिल रहा था। हालांकि अब इस व्यवस्था में सुधार देखने को मिला है। इसी बीच सोनू ने एक एप लॉन्च किया है जिसका नाम 'कवरेज' है। यह एप, जो लोग वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करने में असमर्थ हैं, उनके लिए कारगर साबित होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें ग्रामीण इलाकों में आज भी लोगों के मन में वैक्सीनेशन को लेकर शंका है। वहीं कुछ लोग जो जागरूक हैं और कोरोना का टीका लगवाना चाहते हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन और स्लॉट बुक करने में काफी दिक्कतों का सामना रहा है। इसी को देखते हुए सोनू ने गांवों में वैक्सीनेशन ड्राइव को बढ़ावा देने के लिए इस एप को लॉन्च किया है।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
इस बात की जानकारी सोनू ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी है। सोनू ने एक वीडियो साझा की है और एप से संबंधित आवश्यक सूचनाओं के बारे में बताया है। सोनू सूद का कहना है कि इस एप के जरिये भारत में तेजी से टीकाकरण हो सकेगा। यह एक बड़ी मदद होगी पूरे भारत को टीका लगवाने में।
 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें COVREG को स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संरक्षित CoWIN API के साथ एक एप्लीकेशन सर्विस प्रोवाइडर (ASP) के रूप में अधिकृत किया गया है। वहीं कवरेज वॉलन्टीयर (स्वयंसेवक) बनने के लिए एक व्यक्ति के पास 4जी कनेक्टीविटी वाला स्मार्टफोन होना आवश्यक है। कवरेज स्वयंसेवकों को पूरी तरह से प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वह लोगों को रजिस्ट्रेशन करने में हो रही समस्याओं का बखूबी निवारण कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : Instagram
वहीं बीते दिनों सोनू सूद ने अपने सुपर मार्केट के बारे में भी जरूरी सूचनाएं दी थीं और कहा था, 'कौन कहता है मॉल बंद हो गए हैं। सबसे ज्यादा जरूरी और महंगी सुपरमार्केट यहां हमारे पास रेडी है। ये देखिए सब कुछ है मेरे पास अंडा है जो इस समय छह रुपये का है। उसके बाद ब्रेड है बड़ी ब्रेड 40 रुपये की है और छोटी ब्रेड 22 रुपये की है। जिसको भी चाहिए वो जल्दी से ऑर्डर कीजिए, मेरी डिलीवरी का समय हो चुका है।  और हां, होम डिलीवरी का एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें