कोरोना काल के दौरान लगे लॉकडाउन ने सभी की जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया था। कोरोना काल में सबसे ज्यादा दिहाड़ी मजदूर, प्रवासी कामगार और फ्रंटलाइन वर्कर्स प्रभावित हुए थे। लाखों की संख्या में लोग महामारी में ऑक्सीजन की कमी की वजह से मर रहे थे। बहुत से लोगों की नौकरियां छूट गई थीं, प्रवासी मजदूर हजारों किलोमीटर का सफर तय करके पैदल ही घरों की ओर चले जा रहे थे। श्मशान घाट में चारों तरफ चिताएं ही चिताएं थीं। कोरोना वायरस महामारी का ये सबसे खौफनाक मंजर था, जिसके बारे में सोचकर ही रूह कांप जाए। इस परिस्थिति में कई सितारों ने बढ़-चढ़कर मदद की थी, लेकिन इनमें सबसे पहला नाम बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का लिया जाता है। सोनू सूद को महामारी के उस दौर में लोगों ने मसीहा तक घोषित कर दिया था।