फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू सूद से शख्स ने घर जाने के लिए मांगी मदद, अभिनेता ने कहा- 'दो दिन पहले कहा होता तो...'

Sun, 05 Jul 2020 02:30 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक में धीरे- धीरे ढील दी जा रही है लेकिन अभी भी कई जगह पर फंसे मजदूर अपने घर नहीं पहुंच पाए हैं। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लगातार ऐसे लोगों की मदद कर रहे हैं। सोनू सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें उनके घर तक पहुंचा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विटर पर एक शख्स ने सोनू सूद से अपने गांव तक पहुंचाने के लिए मदद मांगी। शख्स ने बताया कि वो मुंबई में रहता है और उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जाना चाहता है। शख्स के ट्वीट करने पर सोनू सूद ने जो जवाब दिया उसने सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू को टैग करते हुए यूजर ने लिखा कि 'हैलो सर मेरा नाम रामधनी प्रजापति है, तीन महीने से मैं और मेरा परिवार मुंबई में फंसे हैं। काम भी बंद हो गया और जो पैसे थे वो भी खत्म हो गए हैं। अब हम अपने गांव जाना चाहते हैं, यूपी के जौनपुर। बीवी और तीन बच्चे हैं। अभी घर चलाना मुश्किल हो रहा है। कृपया सर हमारी मदद करें।'

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
रामधनी प्रजापति के इस ट्वीट पर सोनू सूद ने लिखा कि 'आपके नाम में राम भी है और धनी भी...तो काहे चिंता करते हो रामधनी। आपको और आपके परिवार को घर पहुंचा देंगे। दो दिन पहले बोले होते तो अभी घर पर होते। करते हैं कुछ।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सोनू सूद को भारत रत्न देने की मांग की थी। उनके फैंस यह मांग कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने की वजह से कर रहे थे। करीब तीन महीने से सोनू सूद लगातार मजदूरों, श्रमिकों और छात्रों को उनके घर तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें