फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद के लिए छात्र ने सोनू सूद को कहा 'शुक्रिया', अभिनेता ने कहा, 'मां के हाथ का आलू पराठा उधार रहा भाई'

Thu, 21 May 2020 06:56 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस की वजह से भारत में लॉकडाउन किया गया है। जिसकी वजह से कई लोग परेशान हो रहे हैं। देशभर में हुए लॉकडाउन का सबसे ज्यादा प्रभाव मजदूर वर्ग पर पड़ा है। देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले प्रवासी मजदूर किसी भी हालत में अपने घर जाना चाहते हैं। इसी बीच मुंबई में काम के चलते रहने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए अभिनेता सोनू सूद मसीहा बनकर सामने आए। सिर्फ प्रवासी मजदूर ही नहीं बल्कि मुंबई में रहने वाले छात्रों के लिए भी सोनू सूद किसी फरिश्ते से कम साबित नहीं हुए। इसका एक नजारा भी हाल ही में देखने को मिला।
विज्ञापन

2 of 5
sonu sood
हाल ही में अभिनेता सोनू सूद से मुंबई के ठाणे में रहने वाले एक छात्र ने मदद की गुहार लगाई थी। छात्र ने ट्वीट के जरिए सोनू से मदद के लिए कहा था। छात्र के इस ट्वीट पर सोनू ने भी जवाब देते हुए कहा था, 'अपनी मां से कहो कि वह जल्द ही तुम्हें देखेंगी'। सोनू ने अपनी इस बात को सच भी साबित कर दिखाया। उन्होंने छात्र को अपने घर पहुंचाने के लिए रवाना कर दिया। तो वहीं छात्र ने भी सोनू को धन्यवाद दिया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
sonu sood - फोटो : file photo
छात्र ने एक ट्वीट के जरिए सोनू का शुक्रिया अदा किया है। छात्र ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सोनू सूद सर, आपकी वजह से मैं कल अपनी मां को मिल पाउंगा। मेरी मां ने आपको शुक्रिया और ढेर सारा प्यार बोला है, और ये भी बोला है कि मैं अगर कभी आपसे मिल पाऊं तो उनके हाथ का बनाया हुआ आलू पराठा जरूर आपको दूं। आपसे ही सीखकर मैं भी किसी जरूरतमंद की मदद करूंगा। आपको बहुत सारा प्यार और धन्यवाद।'
 

4 of 5
Sonu Sood
छात्र के इस ट्वीट पर सोनू ने भी रिप्लाई किया है। सोनू ने छात्र के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'मैंने कल वादा किया था कि मैं तुम्हें तुम्हारी मां से मिलवाउंगा। तो मुझे ये करना ही था। मां के हाथ का आलू पराठा उधार रहा भाई। यात्रा सुरक्षित हो।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि इससे पहले सोनू सूद कई प्रवासी मजदूरों के लिए बसों की व्यवस्था कर चुके हैं। इसके अलावा वाराणसी के एक छात्र ने भी सोनू से मदद के लिए गुहार लगाई थी। सोनू इस छात्र की मदद के लिए भी तत्पर दिखे। सोनू के इस कार्य की सभी लोग खूब सराहना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी सभी लोग सोनू को इस कार्य के लिए शुभकामनाएं और दुआएं दे रहे हैं।

पढ़ें: स्कूली बच्चों से था इरफान खान का गहरा नाता, बेटे ने तस्वीर साझा कर बताया किस्सा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें