बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इन दिनों लोगों की मदद करने में जुटे हैं। मुंबई सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोगों को निकालकर सोनू उनके घर तक पहुंचा रहे हैं। इसी वजह से हर रोज हजारों की संख्या में लोग सोनू से मदद मांग रहे हैं। लेकिन ये मदद सिर्फ घर पहुंचाने के लिए नहीं बल्कि और भी कामों के लिए मांगी जा रही हैं। हाल ही में एक शख्स ने सोनू से ये कहकर मदद मांगी कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भागना चाहता है। ऐसे में अभिनेता ने भी उस शख्स को मजेदार जवाब दिया।
विज्ञापन
2 of 5
सोनू सूद
- फोटो : Social Media
दरअसल एक शख्स ने सोनू सूद को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा, 'भाई मुझे भी कहीं छोड़ दो, गर्लफ्रेंड के साथ भागना है। अंडमान और निकोबार ही छोड़ दो।' इस ट्वीट पर सोनू ने उस शख्स को ऐसा जवाब दिया कि ये वायरल हो गया।
विज्ञापन
3 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू ने इस शख्स के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, 'मेरे पास इससे बेहतर आइडिया है। क्यों न आप दोनों के साथ आप लोगों के परिवार को भी भेज दूं। चट मंगनी और पट ब्याह।' हालांकि कई यूजर्स इस शख्स की अजीबो-गरीब मांग पर भड़क भी गए।
4 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने इस शख्स को जवाब देते हुए लिखा, 'क्या समझते हो आप लोग अपने आप को। ये मजाक का टाइम है? अगर किसी की मदद नहीं कर सकते तो ऐसे ट्वीट तो मत करो। कुछ पागल कहते हैं कि शराब के ठेके तक पहुंचा दो, मतलब कुछ भी।' इसके बाद उस शख्स ने लिखा, 'अरे बहन छोड़ो.. प्लान पोस्टपोन कर लेता हूं।'
गौरतलब है कि सोनू सूद अब तक हजारों मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदों को उनके घर पहुंचा चुके हैं। वह न केवल मुंबई बल्कि देश के अन्य जगहों पर फंसे लोगों को भी उनके घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।