फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से एक ही गांव की 50 लड़कियां हुईं बेरोजगार, सोनू सूद ने मदद का यूं बढ़ाया हाथ

Tue, 06 Oct 2020 12:40 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद फिल्मों के अलावा लोगों की मदद करने के लिए भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। कोरोना वायरस की महामारी से शुरू किया मदद का यह सिलसिला लगातार जारी है। वह अब तक हजारों लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। अब सोनू सूद ने झारखंड के एक गांव की 50 लड़कियों की मदद करने की जिम्मदारी ली है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
दरअसल, देश में लगे लॉकडाउन के कारण बहुत से लोगों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। झारखंड के एक गांव में लॉकडाउन की वजह से 50 लड़कियों की नौकरी चली गई। जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लड़कियों की इन परेशानियों को बताते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
Sonamuni Raj नाम के ट्विटर हैंडल पर सोनू सूद से मदद मांगते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'हम झारखंड के धनबाद जिला के रहने वाले है। लॉकडाउन के कारण हमारी और गांव की 50 लड़कियो की नौकरी चली गयी थी और अब हम सारे अपने घर में बेरोजगार बैठे है। हम सब को नौकरी की बहुत जरूरत है हमारी मदद कीजिए। आप ही आखिरी उम्मीद हो।'

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
सोनू सून ने इन लड़कियों की परेशानी को देखते हुए इस ट्वीट के जबाव में लिखा, 'धनबाद की हमारी यह 50 बहनें एक सप्ताह के भीतर कोई अच्छी नौकरी कर रहीं होंगी...यह मेरा वादा है।' सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
आपको बता दें कि सोनू सूद बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो कोरोना महामारी के दौरान गरीब और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने हजारों दिहाड़ी मजदूरों और छात्रों को घर भेजने की जिम्मेदारी उठाई। सोनू सूद ने बस और ट्रेन के जरिए बहुत से लोगों को उनके घर पहुंचाया। इतना ही नहीं कोरोना की वजह से विदेशों में भी फंसे छात्रों को सोनू सूद ने भारत वापस लाने में मदद की। 

पढ़ें: संजय लीला भंसाली के सेट पर सुनाई दी लाइट्स, रोल कैमरा, एक्शन की आवाज, शुरू हो गई इस फिल्म की शूटिंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें