फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में फंसे शख्स ने सोनू सूद से घर पहुंचाने के लिए मांगी मदद, अभिनेता ने कहा- 'चाय जरूर पिलाना..'

Wed, 20 May 2020 02:40 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
देश में लगे लॉकडाउन का असर दिहाड़ी और प्रवासी मजदूरों में सबसे ज्यादा देखने को मिला है। लॉकडाउन की वजह से इन लोगों को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही हैं। हालांकि सरकार के अलावा बॉलीवुड की ऐसी कई बड़ी हस्तियां हैं जो मजदूरों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। अभिनेता सोनू सूद भी दिहाड़ी और प्रवासी मजदूरों की हर संभव मदद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में सोनू सूद ने अपने खर्चे पर मुंबई में फंसे मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में मदद की। इसके बाद से ही उनसे बहुत से लोग सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगा रहे हैं। इन लोगों की मदद के लिए भी सोनू सूद हर समय तैयार हैं। हाल ही में एक शख्स ने सोनू सूद से ट्विटर पर मदद मांगी, जिस पर अभिनेता ने जवाब देते हुए मदद करने का फैसला किया। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
शख्स ने सोनू सूद ने मदद मांगते हुए ट्विटर पर लिखा, 'मैंने फॉर्म भरा था और दिंडोशी गोरेगांव पुलिस स्टेशन में जमा करवाया था और उत्तर प्रदेश सरकार की जनसुनवाई एप पर भी रजिस्टर किया, लेकिन मुझे किसी ने कोई फोन नहीं किया, कृपया मेरी मदद करें, मैं बनारस का रहने वाला हूं।' इस ट्वीट के साथ शख्स ने अपना मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ है। 
 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद ने इस शख्स की मदद करने का फैसला करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'वाराणसी कभी आया तो चाय जरूर पिलाना भाई, तुम्हें अब फोन जरूर आएगा, अपना सामान बांध लो।' सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग प्रदेशों के लिए बस का इंतजाम किया था। इससे पहले भी सोनू से मुंबई में रह रहे उत्तर प्रदेश के एक छात्र ने मदद की गुहार लगाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल मुंबई के ठाणे में लॉकडाउन की वजह से फंसे एक छात्र ने सोनू सूद से ट्विटर पर मदद मांगी थी। छात्र ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा, 'सोनू सूद सर मैं एक छात्र हूं और ठाणे में फंसा हुआ हूं। मेरी कोई मदद नहीं कर रहा। मेरी मां बहुत बीमार है और वह मेरे लिए काफी चिंतित है। मुझे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जाना है। आप ही मेरी आखिरी उम्मीद हो। कृपया मेरी मदद करें सर'। ट्वीट में छात्र ने अपने मोबाइल नंबर का भी जिक्र किया था। इसके बाद सोनू ने इस छात्र की मदद का वादा करते हुए उसे जवाब दिया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें