फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: भगवान शिव की फोटो फॉरवर्ड न करने की सलाह देकर बुरे फंसे सोनू सूद, शिवरात्रि के दिन यूजर्स ने लगा दी क्लास

Thu, 11 Mar 2021 03:29 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
लॉकडाउन में मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद करीब एक साल से लोगों की मदद कर रहे हैं। गरीब और मजदूरों को घर पहुंचाने की शुरुआत करने वाले सोनू अब लोगों की निजी जिंदगी में भी सहायता करने लगे हैं। सोनू ट्विटर पर भी काफी लोकप्रिय हैं। अब महाशिव रात्रि पर उनका एक ट्वीट चर्चा में आ गया है। इस ट्वीट की वजह से वह ट्रोल भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
दरसअल सोनू सूद ने ट्वीट में लिखा है, "शिव भगवान की फोटो फॉरवर्ड करके नहीं, किसी की मदद करके महाशिवरात्रि मनाएं।" हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स को सोनू की यह पोस्ट पसंद नहीं आई और उन्हें भला बुरा कहा जाने लगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर #WhoTheHellAreUSonuSood ट्रेंड करने लगा। सोनू सूद के महाशिवरात्रि पर किए गए इस ट्वीट से शिवभक्त नाराज हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा है, "अगर आप इंसानियत के नाते बोल रहे हो तो इंसानियत का कोई धर्म नहीं होता। आप शिवरात्रि पर ज्ञान का भंडार खोल रहे हैं, मगर यही संदेश ईद या क्रिसमस पर नहीं देते।" एक ने लिखा- ''हमारे पैसे भी आप लोगों की फिल्मों की टिकट खरीदने से बर्बाद होते हैं।''

 

4 of 5
sonu sood - फोटो : instagram/sonu sood
हालांकि ट्रोल होने के बाद सोनू सूद ने एक यूजर के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा- बस इतनी सी बात थी। हर हर महादेव। इस पोस्ट में यूजर ने लिखा है- सर आपके कहने पर नौ नम्बर स्थित मोहल्ला में किराए के मकान में रहने वाले दृष्टिहीन दंपति को 2 माह का राशन, दुकान में उनका बकाया राशि का भी भुगतान का सेवा कार्य कर मनाया शिवरात्रि का पवित्र पर्व।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
बता दें, बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कुछ वक्त से जरूरतमंद लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। कई लोग इसके जरिए उन्हें अपनी परेशानी बताते हैं और सोनू हर जायज मांग के लिए उन तक अपनी मदद पहुंचाने की कोशिश करते हैं। हाल ही में सोनू ने झारखंड के धनबाद की रहने वाली शूटर कोनिका लायक को एक राइफल तोहफे में दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें